NDRF team saved 10 people from drowning in Maha Kumbh

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में एनडीआरएफ की टीम ने 10 लोगों को डूबने से बचाया

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में एनडीआरएफ की टीम ने 10 लोगों को डूबने से बचाया

महाकुंभनगर: महाकुंभ मेला क्षेत्र के किला घाट पर एनडीआरएफ के जवानों की मुस्तैदी की वजह से शनिवार को एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। यमुना नदी के किला घाट के पास 10 श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक नाव अनियंत्रित होकर पलट गई थी। एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि आज पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे किला घाट के पास 10 श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक नाव अचानक अनियंत्रित होकर डूबने लगी और नाव पर सवार लोगों ने चीख पुकार मचानी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि मौके पर पानी में गश्त लगा रहे एनडीआरएफ के बचाव कर्मी तुरंत पानी में कूदे और सभी 10 श्रद्धालुओं को सकुशल बाहर निकाल लिया। नाव पर सवार आठ श्रद्धालु बिहार से और दो श्रद्धालु इंदौर से महाकुंभ मेले में आए थे।
महाकुंभ में हुआ भगवान शिव पर अनूठा फैशन-शो
आधुनिक पीढ़ी को भगवान शिव से जुड़े विभिन्न पहलुओं के पीछे छिपे विज्ञान से अवगत कराने और उन पहलुओं की दैनिक जीवन में प्रासंगिकता के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से शनिवार को शैव-फैशन शो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान की प्रवक्ता, साध्वी तपेश्वरी भारती ने बताया कि सेक्टर-नौ में स्थित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के शिविर में हुए शैव-फैशन शो के लिए दिल्ली से आए मॉडलों ने शिवमय गीत संगीत पर महादेव के विभिन्न स्वरूपों को मंच पर बखूबी दर्शाया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में साध्वी डॉक्टर निधि भारती ने भगवान शिव के विभिन्न आभूषणों एवं वेशभूषा जैसे कि उनकी जटाजूट, त्रिशूल, बाघम्बर वस्त्रों इत्यादि के पीछे छिपे विज्ञान और उनकी आध्यात्मिक प्रासंगिता उजागर की।
साध्वी तपेश्वरी भारती ने बताया कि कार्यक्रम में भगवान महादेव के तांडव पर आधारित अनोखे व्यायाम भी सिखाये गए। उन्होंने कहा, “महाकुंभ के महापर्व में आधुनिक पीढ़ी को भगवान शिव के प्रतीकों के पीछे छिपे सनातन विज्ञान से परिचित कराने की सख़्त जरूरत है ताकि वे सभी ध्यान के विज्ञान के जरिए तृतीय नेत्र से उस शिव-तत्व का दर्शन कर सकें और फिर उसी ज्ञान से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं को अपनाकर अपने जीवन को आनंदमय बना सकें।” इस कार्यक्रम का समापन आनंद नृत्य के साथ हुआ जिसमें भगवान शिव के विभिन्न नामों का रॉक-धुनों के साथ अनूठा मिश्रण देखने को मिला। दर्शकों ने भगवान शिव के भजनों का खूब आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Gen Z प्रदर्शन और आरक्षण से लेकर बेरोजगारी तक, मोहन भागवत ने सभी मुद्दों पर की बात, पढ़ें टॉप बयान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Gen Z प्रदर्शन और आरक्षण से लेकर बेरोजगारी तक, मोहन भागवत ने सभी मुद्दों पर की बात, पढ़ें टॉप बयान RSS के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को Gen Z प्रदर्शन और आरक्षण से लेकर बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है। मोहन भागवत मुंबई में आयोजित एक […]

FCRA संशोधन बिल 2026 पर क्यों मचा बवाल? चर्च और ईसाई संगठनों ने क्यों किया विरोध, जानें पूरी बात

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱FCRA संशोधन बिल 2026 पर क्यों मचा बवाल? चर्च और ईसाई संगठनों ने क्यों किया विरोध, जानें पूरी बात नई दिल्ली: केंद्र सरकार अगले सप्ताह लोकसभा में विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 (FCRA Amendment Bill 2026) पेश कर सकती है। इस बीच देश के कई चर्च और ईसाई संगठन […]