Picture of independent India shown through song, music, dance

MP: गीत, संगीत, नृत्य, संवाद और अभिनय से दिखाई आजाद भारत की तस्वीर

गीत, संगीत, नृत्य, संवाद और अभिनय से दिखाई आजाद भारत की तस्वीर

अदब की महफिल द्वारा ये जो देस है मेरा कार्यक्रम लाभमंडपम में आयोजित

इंदौर । यह अपने प्रकार का एक अनूठा कार्यक्रम था, जिसमे गीत, संगीत, नृत्य, संवाद और अभिनय के द्वारा भारत की आजादी से लेकर आज तक की तस्वीर को दशार्या गया। ये जो देस है मेरा नाम से आयोजित इस कार्यक्रम को संस्था अदब की महफिल ने लाभ मंडपम में किया। बीते 75 वर्षो में भारत के सामने कौन-कौन से अवसर आये और कौन कौनसी चुनौतिया उन सारे बिंदुओं को मिलिंद ओक के निर्देशन में मुंबई और पुणे के कलाकारों ने बखूबी प्रदर्शित किया। करीब सवा दो घंटे तक चले इस कार्यक्रम में गायकी से लेकर अभिनय तक उम्दा था। अगर सरदार पटेल ना होते तो देश रियासतों में उलझा रहता। पंडित नेहरू ने एक नया भारत बनाया। लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा देकर भारत के लोगो में एक नया विश्वास पैदा किया। ऐसे कई पड़ाव थे इस कार्यक्रम मे। बीच बीच में कलाकार देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति देते तो कभी सुंदर नृत्य होता। इस कार्यक्रम में जहां फिल्मी कलाकारों व सामाजिक,राजनेतिक घटनाओ को प्रदर्शित किया, जिसमे शम्मी कपूर से लेकर राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन तक के बारे मे बताया तो वही भारत पाक युध्य, भारत चीन युध्य को भी दशार्या।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

चम्बल औद्योगिक प्रगति से बना रहा है नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चम्बल औद्योगिक प्रगति से बना रहा है नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में निवेशकों का अभूतपूर्व निवेश मेड इन एमपी, फेथ इन एमपी का उत्कृष्ट उदाहरण मप्र में बेरोजगारी दर सबसे कम तेजी से औद्योगिक तरक्की करने में देश में अव्वल है मप्र जीआईएस-25 में मिले 30 प्रतिशत […]

मध्य प्रदेश: फर्जी डॉक्टर के इलाज से मौत का आरोप, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश: फर्जी डॉक्टर के इलाज से मौत का आरोप, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश Indore: इंदौर जिले की महू तहसील के बरगोंदा क्षेत्र के पास बीसी बसई गांव में कथित फर्जी डॉक्टर सज्जन सिंह पवार द्वारा बिना किसी मान्य और सक्षम चिकित्सा डिग्री के लकवा और पैरालिसिस के […]