Focus on technology and employment in Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में तकनीकी और रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने पर योगी सरकार का फोकस

उत्तर प्रदेश में तकनीकी और रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने पर योगी सरकार का फोकस

लखनऊ । योगी सरकार प्रदेश में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है। इसी दिशा में प्रदेश के चार राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों को आधुनिक और अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने से छात्रों को बेहतर शैक्षिक माहौल मिलेगा, जिससे तकनीकी शिक्षा को नया आयाम मिलेगा।
प्रदेश के संभल, मैनपुरी, सिद्धार्थनगर और औरैया स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभिन्न निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई है। इसमें राजकीय पॉलिटेक्निक, चंदौसी, संभल, एमएमआईटी, सिद्धार्थनगर, राजकीय पॉलिटेक्निक, छाछा भोगांव, मैनपुरी, एमएमआईटी, औरैया शामिल हैं। इन कॉलेजों में विद्यार्थियों के लिए लैंग्वेज लैब, लेक्चर रूम, ट्यूटरियल रूम और गर्ल्स कॉमन रूम के निर्माण के साथ-साथ 50-सीटेड सेमिनार हॉल और कॉलेजों की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जाएगा।
इसके लिए बाकायदा शासनादेश जारी किया गया है और इसके लिए करोड़ों रुपये की धनराशि भी स्वीकृत की गई है। योगी सरकार का यह कदम प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। यह ‘नए भारत के नए उत्तर प्रदेश’ के विजन को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। आधुनिक प्रयोगशालाओं, सेमिनार हॉल और अन्य बुनियादी ढांचे के विकास से छात्रों को व्यावहारिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी, जिससे वे उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप दक्ष बन सकेंगे।

×
Date : 06 February 2025 Posted By : EDITOR
उत्तर प्रदेश में तकनीकी और रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने पर योगी सरकार का फोकस
News Image

उत्तर प्रदेश में तकनीकी और रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने पर योगी सरकार का फोकस

लखनऊ । योगी सरकार प्रदेश में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है। इसी दिशा में प्रदेश के चार राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों को आधुनिक और अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने से छात्रों को बेहतर शैक्षिक माहौल मिलेगा, जिससे तकनीकी शिक्षा को नया आयाम मिलेगा।
प्रदेश के संभल, मैनपुरी, सिद्धार्थनगर और औरैया स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभिन्न निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई है। इसमें राजकीय पॉलिटेक्निक, चंदौसी, संभल, एमएमआईटी, सिद्धार्थनगर, राजकीय पॉलिटेक्निक, छाछा भोगांव, मैनपुरी, एमएमआईटी, औरैया शामिल हैं। इन कॉलेजों में विद्यार्थियों के लिए लैंग्वेज लैब, लेक्चर रूम, ट्यूटरियल रूम और गर्ल्स कॉमन रूम के निर्माण के साथ-साथ 50-सीटेड सेमिनार हॉल और कॉलेजों की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जाएगा।
इसके लिए बाकायदा शासनादेश जारी किया गया है और इसके लिए करोड़ों रुपये की धनराशि भी स्वीकृत की गई है। योगी सरकार का यह कदम प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। यह 'नए भारत के नए उत्तर प्रदेश' के विजन को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। आधुनिक प्रयोगशालाओं, सेमिनार हॉल और अन्य बुनियादी ढांचे के विकास से छात्रों को व्यावहारिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी, जिससे वे उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप दक्ष बन सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

उल्लास-उमंग के पर्वों में न हो कोई अप्रिय घटना, सौहार्द और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम योगी

📰 Generate e-Paper Clip उल्लास-उमंग के पर्वों में न हो कोई अप्रिय घटना, सौहार्द और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम योगी लखनऊ। आगामी पर्व-त्योहार उल्लास, उमंग, आस्था और सामाजिक सौहार्द के प्रतीक हैं। इन अवसरों पर प्रदेश में सुरक्षा, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी अप्रिय घटना पर्वों के […]

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिल्ली, हरियाणा समेत छह राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ाई

📰 Generate e-Paper Clip चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिल्ली, हरियाणा समेत छह राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ाई नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को महाराष्ट्र, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना और नगालैंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यक्रम में संशोधन किया। यह बदलाव संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों […]