Mamta Kulkarni left the post of Mahamandleshwar

ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद छोड़ा

ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद छोड़ा
प्रयागराज । किन्नर अखाड़े में विवाद के बीच ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद छोड़ा दिया है। इस बात की घोषणा उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके दी है। ममता ने कहा, आज किन्नर अखाड़े में मुझे लेकर विवाद है। उसके चलते इस्तीफा दे रही हूं। मैं 25 साल से साध्वी हूं और आगे भी साध्वी रहूंगी। एक्ट्रेस से महामंडलेश्वर बनीं ममता पर 10 करोड़ देकर पदवी लेने के आरोप लग रहे थे। प्रयागराज महाकुंभ में 24 जनवरी को उन्हें महामंडलेश्वर की पदवी दी गई थी। अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उनका पिंडदान और पट्टाभिषेक कराया था। ममता को नया नाम श्रीयामाई ममता नंद गिरि मिला था। करीब 7 दिन तक वह महाकुंभ में ही रहीं थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Cockroach Janta Party (CJP) डांस VIDEO सोशल मीडिया पर छाया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Cockroach Janta Party (CJP) डांस VIDEO सोशल मीडिया पर छाया Mumbai: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की कथित “Victory Party” के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि दिल्ली के एक होटल में CJP के प्रवक्ता […]

10 साल का प्यार, पंचायत का फैसला… पति ने खुद पत्नी का हाथ प्रेमी को सौंपा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱10 साल का प्यार, पंचायत का फैसला… पति ने खुद पत्नी का हाथ प्रेमी को सौंपा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है UNN: बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक शादीशुदा […]