PM Modi gave tips to students to stay stress free and succeed

परीक्षा पे चर्चा: PM मोदी ने तनाव मुक्त रहने और कामयाबी के दिए छात्रों को टिप्स

परीक्षा पे चर्चा: पीएम मोदी ने तनाव मुक्त रहने और कामयाबी के दिए छात्रों को टिप्स

नई दिल्ली । बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 8वें संस्करण में देशभर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ संवाद किया। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने एग्जाम स्ट्रेस को दूर करने की टिप्स को भी शेयर किया है, ताकि बच्चे अधिक कॉन्फिडेंट होकर सफलता हासिल करें।
प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों से कहा कि प्राकृतिक वातावरण में समय बिताना जरूरी है। सूर्योदय के बाद पेड़ के नीचे खड़े होकर गहरी सांस लेने से मानसिक शांति मिलती है और तनाव कम होता। उन्होंने कहा जीवन में किसी प्रगति के लिए पोषण का सबसे अधिक महत्व है। क्या खाना चाहिए, कब खाना चाहिए, कैसे खाना चाहिए, ये सब बहुत महत्वपूर्ण है। इसके अलावा नियमित दिनचर्या का पालन एक स्टूडेंट या किसी भी इंसान के लिए जरूरी है। नियमित दिनचर्या से मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं, जिससे परीक्षा की तैयारी में मदद मिलती है।पीएम मोदी ने विद्यार्थियों को ध्यान (मेडिटेशन) करने की सलाह दी, जिससे एकाग्रता बढ़ती है और तनाव कम होता है। उन्होंने कहा कि तकनीक का सही उपयोग करना सीखना चाहिए। स्मार्टफोन और इंटरनेट से केवल मनोरंजन के बजाय ज्ञान प्राप्त करने पर ध्यान देना चाहिए।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि समय प्रबंधन सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे अपना दिन व्यवस्थित करें और पढ़ाई के साथ-साथ खेल और अन्य गतिविधियों के लिए भी समय निकालें। उन्होंने छात्रों से परीक्षा को उत्सव की तरह लेने की अपील की, ताकि वे दबाव महसूस न करें।पीएम मोदी ने अभिभावकों को भी महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों की तुलना दूसरों से नहीं करनी चाहिए। हर बच्चे की अपनी क्षमता होती है और उसे पहचानकर आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वे अपने बच्चों पर नंबर और मार्क्स का दबाव न डालें, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास से भरपूर बनाएं।

×
Date : 10 February 2025 Posted By : EDITOR
परीक्षा पे चर्चा: PM मोदी ने तनाव मुक्त रहने और कामयाबी के दिए छात्रों को टिप्स
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]