Not Congress, Kejriwal himself is responsible for his defeat in Delhi

कांग्रेस नहीं, केजरीवाल खुद हैं दिल्ली में अपनी हार के लिए जिम्मेदार : कैप्टन अजय यादव

कांग्रेस नहीं, केजरीवाल खुद हैं दिल्ली में अपनी हार के लिए जिम्मेदार : कैप्टन अजय यादव

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने पार्टी की रणनीति पर सवाल उठाए हैं। उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के ओबीसी सेल के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन अजय यादव ने कहा है कि आम आदमी पार्टी अपनी हार के लिए कांग्रेस को दोष दे रही है, जबकि इसके लिए वह खुद जिम्मेदार है।
कैप्टन अजय यादव ने मंगलवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा, “दिल्ली चुनाव में केजरीवाल ने पहल की थी, वह गठबंधन नहीं करेंगे। इसी कारण कांग्रेस ने दिल्ली में अपने उम्मीदवार उतारे। लेकिन वह (‘आप’) इसका दोष हमारे ऊपर डाल रहे हैं। मैं उन्हें यही बताना चाहूंगा कि मध्य प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में ‘आप’ ने अपने उम्मीदवार उतारे। जो नेता आज कांग्रेस की बुराई कर रहे हैं, उन्होंने केजरीवाल को उस समय क्यों नहीं टोका कि वे ऐसा काम क्यों कर रहे हैं। गुजरात में तो एक बार कांग्रेस की सरकार बनते-बनते रह गई थी।”
उन्होंने कहा, “दिल्ली चुनाव में जो रिजल्ट आया है, वह केजरीवाल की कमियों के कारण आया है। उन्होंने (केजरीवाल) कहा था कि मैं घर नहीं लूंगा। मुझे लगता है कि शराब घोटाले और यमुना नदी की गंदगी तथा प्रदूषण के कारण उन्हें हार मिली है। मेरा मानना है कि कांग्रेस में भी बदलाव की जरूरत है, लेकिन दिल्ली चुनाव में केजरीवाल को हार उनकी कमियों के कारण मिली है।

×
Date : 12 February 2025 Posted By : EDITOR
कांग्रेस नहीं, केजरीवाल खुद हैं दिल्ली में अपनी हार के लिए जिम्मेदार : कैप्टन अजय यादव
News Image

कांग्रेस नहीं, केजरीवाल खुद हैं दिल्ली में अपनी हार के लिए जिम्मेदार : कैप्टन अजय यादव

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने पार्टी की रणनीति पर सवाल उठाए हैं। उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के ओबीसी सेल के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन अजय यादव ने कहा है कि आम आदमी पार्टी अपनी हार के लिए कांग्रेस को दोष दे रही है, जबकि इसके लिए वह खुद जिम्मेदार है।
कैप्टन अजय यादव ने मंगलवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा, "दिल्ली चुनाव में केजरीवाल ने पहल की थी, वह गठबंधन नहीं करेंगे। इसी कारण कांग्रेस ने दिल्ली में अपने उम्मीदवार उतारे। लेकिन वह ('आप') इसका दोष हमारे ऊपर डाल रहे हैं। मैं उन्हें यही बताना चाहूंगा कि मध्य प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में 'आप' ने अपने उम्मीदवार उतारे। जो नेता आज कांग्रेस की बुराई कर रहे हैं, उन्होंने केजरीवाल को उस समय क्यों नहीं टोका कि वे ऐसा काम क्यों कर रहे हैं। गुजरात में तो एक बार कांग्रेस की सरकार बनते-बनते रह गई थी।"
उन्होंने कहा, "दिल्ली चुनाव में जो रिजल्ट आया है, वह केजरीवाल की कमियों के कारण आया है। उन्होंने (केजरीवाल) कहा था कि मैं घर नहीं लूंगा। मुझे लगता है कि शराब घोटाले और यमुना नदी की गंदगी तथा प्रदूषण के कारण उन्हें हार मिली है। मेरा मानना है कि कांग्रेस में भी बदलाव की जरूरत है, लेकिन दिल्ली चुनाव में केजरीवाल को हार उनकी कमियों के कारण मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें

📰 Generate e-Paper Clip ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की जमीन तैयार होती दिख रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि तेहरान अमेरिका […]

सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम हुआ. छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी ने सवाल पूछने की आदत, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती और देश की संस्थाओं के […]