Pakistani army opened fire on the border

पाकिस्तानी सेना ने की सीमा पर गोलीबारी, भारत ने दिया जवाब 6 को किया ढेर

जम्मू । जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। सीमा पार से गोलीबारी की लेकिन भारतीय सेना ने भी इसका मुंह तोड़ जवाब दिया। पाकिस्तानी सेना के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पार गोलीबारी कर दी। इसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इसमें पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ। उसके 6 जवान मारे गए हैं कई घायल भी हुए हैं। सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
अधिकारियों ने बताया कि कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया, जब एक दिन पहले ही जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध आतंकवादियों की ओर से किए गए आईईडी विस्फोट में एक कैप्टन सहित दो भारतीय सैन्यकर्मियों की जान चली गई थी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर तारकुंडी क्षेत्र में अग्रिम चौकी पर बिना उकसावे के गोलीबारी की, जिसका भारतीय सेना ने जवाब दिया।
अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना का एक जूनियर कमीशंड अधिकारी बुधवार शाम उस समय मामूली रूप से घायल हो गया, जब उसने गलती से एक बारूदी सुरंग पर पैर रख दिया। उन्होंने बताया कि मेंढर निवासी जेसीओ आतंकवादियों की घुसपैठ रोकने के लिए नियंत्रण रेखा पर कड़ी निगरानी रखने वाले गश्ती दल का हिस्सा थे। घायल अधिकारी को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले सप्ताह सीमा पार से शत्रुतापूर्ण गतिविधियों में वृद्धि के बाद नियंत्रण रेखा पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

×
Date : 14 February 2025 Posted By : EDITOR
पाकिस्तानी सेना ने की सीमा पर गोलीबारी, भारत ने दिया जवाब 6 को किया ढेर
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें

📰 Generate e-Paper Clip ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की जमीन तैयार होती दिख रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि तेहरान अमेरिका […]

सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम हुआ. छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी ने सवाल पूछने की आदत, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती और देश की संस्थाओं के […]