Fans lost their hearts after seeing Parvati Nair's look

पार्वती नायर के लुक को देखकर दिल हार गए फैंस

Mumbai: हाल ही में साउथ की मशहूर एक्ट्रेस पार्वती नायर ने बिजनेसमैन आश्रित अशोक से शादी की है। यह शादी बेहद गुपचुप तरीके से चेन्नई में हुई। कुछ दिनों पहले ही पार्वती नायर ने अपनी सगाई की खबर भी बिना किसी बखेड़े के साझा की थी, और अब उन्होंने तमिल रीति-रिवाजों के अनुसार आश्रित अशोक से शादी कर ली है। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, और इन तस्वीरों में पार्वती नायर के लुक को देखकर उनके फैंस दिल हार गए हैं। शादी में पार्वती ने एक बेहद खूबसूरत आइवरी गोल्डन कलर की साड़ी पहनी थी, जो मैचिंग वर्क वाले ब्लाउज के साथ थी। उनकी साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने मल्टी-लेयर नेकलेस और चोकर पहना था, जो उनके लुक को और भी खास बना रहा था। कानों में सुंदर ईयररिंग्स और माथे पर लाल बिंदी, बालों में गजरा और मिनिमल मेकअप के साथ पार्वती ने दुल्हन के रूप में बेमिसाल खूबसूरती दिखाई। वहीं उनके दूल्हे आश्रित अशोक भी तमिल ट्रेडिशन के हिसाब से शादी के समारोह में व्हाइट कुर्ता और धोती पहने नजर आए। उन्होंने अपने लुक को एक सुंदर हार के साथ पूरा किया। शादी की रस्मों के दौरान कई तस्वीरों में पार्वती और आश्रित एक-दूसरे से प्रेम से वचन लेते और शादी की विभिन्न परंपराओं का पालन करते दिखाई दिए।

×
Date : 18 February 2025 Posted By : EDITOR
पार्वती नायर के लुक को देखकर दिल हार गए फैंस
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Veer Pahariya Joins Philanthropist Hussain Mansuri for On-Ground Relief Efforts in Flood-Hit Bihar

📰 Generate e-Paper Clip Veer Pahariya Joins Philanthropist Hussain Mansuri for On-Ground Relief Efforts in Flood-Hit Bihar Mumbai: Actor Veer Pahariya joined Mumbai-based philanthropist and social worker Hussain Mansuri in Patna to extend support to families affected by the devastating floods in Bihar. Veer extended financial assistance towards the relief initiative and personally distributed food, […]

Oscars2027: ऑस्कर 2027 में भारत: मराठी फिल्म ‘गोंधल’ ने रचा इतिहास

📰 Generate e-Paper Clip Oscars2027: ऑस्कर 2027 में भारत: मराठी फिल्म ‘गोंधल’ ने रचा इतिहास UNN: 33 बड़ी फिल्मों को पछाड़कर मराठी फिल्म ‘गोंधल’ बनी 99th Academy Awards में भारत की Official Entry! फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इसे कल चुना। इस रेस में ‘धुरंधर’, ‘Border 2’, ‘मैं वापस आऊंगा’, ‘120 बहादुर’, ‘हक’ जैसी फिल्में […]