Maruti will introduce a 7-seater version of this bumper selling car

अपनी इस बंपर बिक्री वाली कार का 7-सीटर वर्जन पेश करेगी मारुति

अपनी इस बंपर बिक्री वाली कार का 7-सीटर वर्जन पेश करेगी मारुति

मुंबई । भारतीय कार बाजार में मारुति एक और धमाका करने को तैयार है। सुजुकी अपनी बंपर बिक्री वाली ग्रैंड विटारा का 7-सीटर वर्जन पेश करने वाली है। कार को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। हाल ही में हरियाणा के खरखौदा में मारुति के नए विनिर्माण संयंत्र के बाहर कथित 7-सीट ग्रैंड विटारा के कई टेस्ट म्यूल दिखाई दिए। कुछ साल पहले पहली बार यह बात सामने आई थी कि मारुति सुजुकी सात सीटों वाली यूटिलिटी व्हीकल पर काम कर रही है, जिसका कोडनेम वॉय 17 है। हाल ही में, यह साफ हुआ कि मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा के 7 सीटर मॉडल पर काम कर रही है।
जानकारी के अनुसार, मारुति मौजूदा 5 सीटर ग्रैंड विटारा से आने वाली 7-सीटर मिड-साइज एसयूवी के बीच स्पष्ट अंतर प्रदान करने के लिए अलग स्टाइलिंग पेश करेगी। इंटीरियर में एक बड़े वर्टिकल फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ नए डैशबोर्ड लेआउट और क्रोम-एम्बेलिश्ड एयर-कॉन वेंट्स मिलने की उम्मीद है। दिलचस्प बात यह है कि मारुति ने पिछले कुछ महीनों में दो नए ट्रेडमार्क दाखिल किए हैं एस्कुडो और टॉर्कनाडो। हमें उम्मीद है कि मारुति सात-सीट एसयूवी के लिए इनमें से एक नाम का चयन करेगी। यह सुजुकी के उसी ग्लोबल सी प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी जिस पर वर्तमान में ग्रैंड विटारा और ब्रेजा बेस्ड है। 7-सीटर ग्रैंड विटारा में वर्टिकल टचस्क्रीन और एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) की सुविधा मिलने उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं और जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं और जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति मध्यप्रदेश (परोपकारी संस्थाओं के लिए) मेगा स्वास्थ्य सेवा अधोसंरचना प्रोत्साहन नीति के प्रस्ताव पर उप समिति गठित रीवा, देवास और गुना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को आउटसोर्स माध्यम से संचालित किए जाने के पायलट प्रोजेक्ट […]

संघ पर कांग्रेस का हमला, महात्मा गांधी की हत्या के बाद से ही आरोप लगाने की परंपरा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱संघ पर कांग्रेस का हमला, महात्मा गांधी की हत्या के बाद से ही आरोप लगाने की परंपरा वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रियांक खरगे को दिखाया आइना नई दिल्ली । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खरगे द्वारा लिखे गए खुले पत्र पर विश्व हिंदू […]