On bail, Asaram Bapu is giving sermons in Indore

Indore: Madhya Pradesh – जमानत पर आसाराम बापू , इंदौर में दे रहे प्रवचन

Indore: Madhya Pradesh –  जमानत पर आसाराम बापू , इंदौर में दे रहे प्रवचन

मोबाइल-स्मार्ट वॉच जमा कर मिल रही एंट्री

जमानत की शर्तों का आसाराम बापू ने उल्लंघन किया

इंदौर। नाबालिग से रेप के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट ने 31 मार्च तक मेडिकल ग्राउंड पर जमानत दी. अब आसाराम इंदौर पहुंचे हैं. आरोप है कि कोर्ट से मिली जमानत की शर्तों का उन्होंने उल्लंघन किया है. इतना ही नहीं वे प्रवचन कर रहे हैं. लोगों से मिल रहे हैं. समर्थकों से खुलकर बातचीत कर रहे हैं. आसाराम से मिलने, उनके प्रवचन सुनने लोगों की भीड़ उनके आश्रम पहुंच रही है. आसाराम बापू का प्रवचन सुनने के लिए हजारों लोग उनके आश्रम पहुंच रहे हैं. बताया जा रहा है कि आश्रम में एंट्री से पहले सेवादार लोगों के मोबाइल और स्मार्ट वॉच जमा करवा रहे हैं. कहा जा रहा है कि 1 हजार से ज्यादा लोग आसाराम बापू को सुनने उनके आश्रम पहुंचे हैं.
शर्तों के साथ मिली है जमानत
बता दें कि आसाराम बापू को 31 मार्च तक सशर्त जमानत मिली है, लेकिन अब वे सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर रहे हैं. वे प्रवचन देने के साथ लोगों से मुलाकात कर रहे हैं,जबकि कोर्ट ने किसी से मिलने और प्रवचन करने पर प्रतिबंध लगाया था. प्रवचन देने एक वीडियो भी वायरल हुआ है. दावा किया जा रहा है कि वीडियो में आसाराम अपने आश्रम में प्रवचन दे रहे हैं. मालूम हो कि इंदौर आश्रम से आसाराम की गिरफ्तारी हुई थी. कुछ दिन पहले चेकअप करवाने के लिए आसाराम अस्पताल गए थे. इस दौरान कुछ समर्थ पहुंचे. फिर लोगों ने आसाराम की आरती भी उतारी. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था.
बताया जा रहा है कि आसाराम के आश्रम के बाहर गार्ड तैनात किए गए हैं. आश्रम से पहले ही लोगों के मोबाइल को बंद करवाया जा रहा है. स्मार्ट वॉच जमा कराई जा रही है. फिर ही लोगों को एंट्री मिल रही है. एक टीन के शेड को सफेद कपड़े से पूरा ढका गया है. यहीं समर्थक बैठकर उनका प्रवचन सुन रहे है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

नीतीश कुमार का जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय, 24 को हो सकती है घोषणा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नीतीश कुमार का जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय, 24 को हो सकती है घोषणा -निशांत कुमार बहुत जल्द सरकार और संगठन दोनों में अहम जिम्मेदारी संभालेंगे पटना । जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा है कि नीतीश कुमार का पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय […]

बिहार दिवस पर राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं, पीएम ने कहा- प्रगति के नए अध्याय गढ़ रहा प्रदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बिहार दिवस पर राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं, PM ने कहा- प्रगति के नए अध्याय गढ़ रहा प्रदेश नई दिल्ली । बिहार दिवस के अवसर पर देश के शीर्ष नेताओं ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए इसके गौरवशाली इतिहास और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस मौके पर […]