Rohit said- Virat likes to play for the country

रोहित बोले- विराट को देश के लिए खेलना पसंद:कोहली ने कहा- 36 की उम्र में एनर्जी चाहिए

रोहित बोले- विराट को देश के लिए खेलना पसंद:कोहली ने कहा- 36 की उम्र में एनर्जी चाहिए

UNN: भारत ने पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी में 6 विकेट से हरा दिया। दुबई में रविवार को मैच के बाद भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, विराट को देश के लिए खेलना पसंद है। वहीं कोहली ने कहा, 36 साल की उम्र में लंबा खेलने के लिए बहुत एनर्जी चाहिए।
पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने कहा, हमने कई गलतियां कीं, उन्हें सुधारना ही होगा। स्कोर अगर 280 से ज्यादा होता तो बेहतर रहता। पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 241 रन बनाए, भारत ने 42.3 ओवर में 4 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।
रोहित बोले- स्पिनर्स ने काम आसान बनाया
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, ‘हमने गेंद के साथ अच्छी शुरुआत की। हमें पता था कि पिच और धीमी होगी, लेकिन हमने बैटर्स पर भरोसा दिखाया कि वे 240 बना लेंगे। कुलदीप, अक्षर और जडेजा को क्रेडिट जाता है, जिन्होंने काम आसान बनाया। शमी, हार्दिक और हर्षित ने भी अच्छी बॉलिंग की।
रिजवान और सऊद ने अच्छी पार्टनशिप की, हम बस गेम को पकड़ में रखने पर फोकस कर रहे थे। हमारी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। लड़कों को पता है कि उनसे क्या उम्मीदें हैं। कई बार सिचुएशन मुश्किल हो जाती है, ऐसे में संयम रखना जरूरी होता है। हम एनालिसिस कर रहे हैं कि सामने वाले बैटर्स को किन गेंदबाजों से परेशानी होती है, मैं उन्हीं से बॉलिंग करवाता हूं।’

×
Date : 25 February 2025 Posted By : EDITOR
रोहित बोले- विराट को देश के लिए खेलना पसंद:कोहली ने कहा- 36 की उम्र में एनर्जी चाहिए
News Image

रोहित बोले- विराट को देश के लिए खेलना पसंद:कोहली ने कहा- 36 की उम्र में एनर्जी चाहिए

UNN: भारत ने पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी में 6 विकेट से हरा दिया। दुबई में रविवार को मैच के बाद भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, विराट को देश के लिए खेलना पसंद है। वहीं कोहली ने कहा, 36 साल की उम्र में लंबा खेलने के लिए बहुत एनर्जी चाहिए।
पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने कहा, हमने कई गलतियां कीं, उन्हें सुधारना ही होगा। स्कोर अगर 280 से ज्यादा होता तो बेहतर रहता। पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 241 रन बनाए, भारत ने 42.3 ओवर में 4 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।
रोहित बोले- स्पिनर्स ने काम आसान बनाया
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, 'हमने गेंद के साथ अच्छी शुरुआत की। हमें पता था कि पिच और धीमी होगी, लेकिन हमने बैटर्स पर भरोसा दिखाया कि वे 240 बना लेंगे। कुलदीप, अक्षर और जडेजा को क्रेडिट जाता है, जिन्होंने काम आसान बनाया। शमी, हार्दिक और हर्षित ने भी अच्छी बॉलिंग की।
रिजवान और सऊद ने अच्छी पार्टनशिप की, हम बस गेम को पकड़ में रखने पर फोकस कर रहे थे। हमारी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। लड़कों को पता है कि उनसे क्या उम्मीदें हैं। कई बार सिचुएशन मुश्किल हो जाती है, ऐसे में संयम रखना जरूरी होता है। हम एनालिसिस कर रहे हैं कि सामने वाले बैटर्स को किन गेंदबाजों से परेशानी होती है, मैं उन्हीं से बॉलिंग करवाता हूं।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड:सबसे तेज 100, 150,200 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड:सबसे तेज 100, 150,200 रन बनाए UNN: भारत ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में UAE को 7 विकेट से हरा दिया। दोहा में मंगलवार को टीम ने सिर्फ 14.2 ओवर में 250 रन चेज कर दिए। मैच के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी। […]

IND U19 vs PAK U19: ‘9वीं बार एशिया कप के हम सिकंदर

📰 Generate e-Paper Clip IND U19 vs PAK U19: ‘9वीं बार एशिया कप के हम सिकंदर’, सांस थाम देने वाले मैच में मोहित उल्वा ने पाकिस्तान के मुंह से छीनी जीत नई दिल्ली। मनल चौहान और मोहित उल्वा ने शनिवार को 8 विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीनकर भारत को रिकॉर्ड […]