Anam Khan has quit the adult film industry

एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री से तौबा कर चुकी अनम खान

एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री से तौबा कर चुकी अनम खान

बोली- रमजान का महिना अल्लाह की इबादत में बिताना चाहती हूं

Mumbai: अनम खान, जिन्होंने अब तक 150 से ज्यादा एडल्ट फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है, ने अब इस इंडस्ट्री से पूरी तरह अलविदा लेने का फैसला किया है। उन्होंने हाल ही में ऐलान किया कि रमजान के महीने में वह किसी भी प्रकार की फिल्म या वेब सीरीज नहीं करेंगी और पूरी तरह से रोजे रखकर इबादत में व्यस्त रहेंगी। अनम खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह अब इस इंडस्ट्री से बाहर आना चाहती हैं और कोई सम्मानजनक काम करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने इस इंडस्ट्री में मजबूरी में कदम रखा था, लेकिन अब मैं इससे बाहर निकलना चाहती हूं। रमजान का पवित्र महीना मेरे लिए आत्मचिंतन करने का समय है, और मैं इसे पूरी तरह से अल्लाह की इबादत में बिताना चाहती हूं। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने फिलहाल किसी भी फिल्म या वेब सीरीज के लिए हां नहीं कहा है और सभी प्रोजेक्ट्स से दूरी बना ली है। उनका मानना है कि यह 30 दिन उनके लिए खास हैं, और वह इसे केवल इबादत में ही व्यतीत करना चाहती हैं। अनम खान का जन्म उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में हुआ था। उनके पिता ट्रांसपोर्ट बिजनेस करते थे, लेकिन जब उनकी मां गर्भवती थीं, तब उनके पिता ने उन्हें छोड़ दिया। इस कठिन परिस्थिति में अनम की मां ने अकेले ही उन्हें और उनके छोटे भाई को पाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Netflix : नेटफ्लिक्स ने लॉन्च किया रियलिटी शो ‘Lock Upp: Sach Ya Sazaa’ Season 2

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Netflix : नेटफ्लिक्स ने लॉन्च किया रियलिटी शो ‘Lock Upp: Sach Ya Sazaa’ Season 2 Mumbai: नेटफ्लिक्स ने अपने नए हाई-स्टेक्स रियलिटी शो ‘Lock Upp: Sach Ya Sazaa’ का भव्य अनावरण किया। इस खास प्रेस कॉन्फ्रेंस में शो की क्रिएटर एकता आर. कपूर, नेटफ्लिक्स इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट (कंटेंट) मोनिका […]

हळदीचा जल्लोष, धमाल आणि भन्नाट ठेका… ‘भूतम भयम’मधील ‘गोमु सासरला जाते’ गाणे प्रदर्शित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱हळदीचा जल्लोष, धमाल आणि भन्नाट ठेका… ‘भूतम भयम’मधील ‘गोमु सासरला जाते’ गाणे प्रदर्शित Mumbai: आगामी हॉरर-कॉमेडी चित्रपट ‘भूतम भयम’मधील बहुप्रतीक्षित गाणं ‘गोमु सासरला जाते’ प्रदर्शित झालं असून, प्रदर्शित होताच या गाण्याने सोशल मीडियावर धुमाकूळ घातला आहे. हळदी समारंभाचा उत्साह, धमाल-मस्ती, जोशपूर्ण नृत्य आणि कानावर पडताच ठेका धरायला लावणारा ताल यामुळे […]