Nayanthara gives up the title of 'Lady Superstar'

नयनतारा ने छोड़ी ‘लेडी सुपरस्टार’ की उपाधि, कहा- मुझे मेरे नाम से ही पुकारें

नयनतारा ने छोड़ी ‘लेडी सुपरस्टार’ की उपाधि, कहा- मुझे मेरे नाम से ही पुकारें

Mumbai: साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा लोगों के बीच साउथ की ‘लेडी सुपरस्टार’ के नाम से भा काफी फेमस हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इस उपाधि पर अपने विचार शेयर किए और फैंस व मीडिया से अपील की कि उन्हें ‘लेडी सुपरस्टार’ न कहें और बस ‘नयनतारा’ ही पुकारें। नयनतारा का मानना है कि ये उपाधियां और सम्मान अमूल्य होते हुए भी कभी-कभी कलाकारों की असली पहचान और उनके काम से उन्हें दूर कर देती हैं। नयनतारा ने मंगलवार को अपने फैंस, मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए एक बयान पेश किया, जिसमें उन्होंने कहा, “आप में से कई लोगों ने मुझे ‘लेडी सुपरस्टार’ कहकर पुकारा है। यह उपाधि आपके असीम स्नेह के कारण मुझे मिली है और इसके लिए मैं आप सभी की बहुत आभारी हूं।”हालांकि, नयनतारा ने इस उपाधि को छोड़ने का निर्णय लिया और फैंस से अनुरोध किया कि वे उन्हें सिर्फ ‘नयनतारा’ कहें। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह नाम मेरे दिल के सबसे करीब है। यह दर्शाता है कि मैं न केवल एक कलाकार के रूप में, बल्कि एक इंसान के रूप में कौन हूं।”नयनतारा ने आगे कहा कि उपाधियां और प्रशंसा अमूल्य होती हैं, लेकिन कभी-कभी ये एक ऐसी छवि बना सकती हैं, जो हमें हमारे काम, कला और दर्शकों के साथ हमारे संबंधों से दूर कर देती हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि वह अपनी पहचान को ‘लेडी सुपरस्टार’ की उपाधि से नहीं, बल्कि अपने काम और दर्शकों से अपने संबंधों से बनाना चाहती हैं।

×
Date : 06 March 2025 Posted By : EDITOR
नयनतारा ने छोड़ी ‘लेडी सुपरस्टार’ की उपाधि, कहा- मुझे मेरे नाम से ही पुकारें
News Image

नयनतारा ने छोड़ी 'लेडी सुपरस्टार' की उपाधि, कहा- मुझे मेरे नाम से ही पुकारें

Mumbai: साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा लोगों के बीच साउथ की 'लेडी सुपरस्टार' के नाम से भा काफी फेमस हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इस उपाधि पर अपने विचार शेयर किए और फैंस व मीडिया से अपील की कि उन्हें 'लेडी सुपरस्टार' न कहें और बस 'नयनतारा' ही पुकारें। नयनतारा का मानना है कि ये उपाधियां और सम्मान अमूल्य होते हुए भी कभी-कभी कलाकारों की असली पहचान और उनके काम से उन्हें दूर कर देती हैं। नयनतारा ने मंगलवार को अपने फैंस, मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए एक बयान पेश किया, जिसमें उन्होंने कहा, "आप में से कई लोगों ने मुझे 'लेडी सुपरस्टार' कहकर पुकारा है। यह उपाधि आपके असीम स्नेह के कारण मुझे मिली है और इसके लिए मैं आप सभी की बहुत आभारी हूं।"हालांकि, नयनतारा ने इस उपाधि को छोड़ने का निर्णय लिया और फैंस से अनुरोध किया कि वे उन्हें सिर्फ 'नयनतारा' कहें। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह नाम मेरे दिल के सबसे करीब है। यह दर्शाता है कि मैं न केवल एक कलाकार के रूप में, बल्कि एक इंसान के रूप में कौन हूं।"नयनतारा ने आगे कहा कि उपाधियां और प्रशंसा अमूल्य होती हैं, लेकिन कभी-कभी ये एक ऐसी छवि बना सकती हैं, जो हमें हमारे काम, कला और दर्शकों के साथ हमारे संबंधों से दूर कर देती हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि वह अपनी पहचान को 'लेडी सुपरस्टार' की उपाधि से नहीं, बल्कि अपने काम और दर्शकों से अपने संबंधों से बनाना चाहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Pooja Batra and Aditi Govitrikar join Deepak Tijori at the 5th National Yogasana Sports Championship 2026

📰 Generate e-Paper Clip Pooja Batra and Aditi Govitrikar join Deepak Tijori at the 5th National Yogasana Sports Championship 2026 Mumbai: The 5th National Yogasana Sports Championship 2026 brought together sport, wellness and the entertainment fraternity as actress Pooja Batra and actor-doctor Aditi Govitrikar joined actor Deepak Tijori at the prestigious event. The championship celebrated […]

High-stakes investigative thriller, starring Parineeti Chopra, ‘Reporting Live’ to release on 09 October, 2026

📰 Generate e-Paper Clip High-stakes investigative thriller, starring Parineeti Chopra, ‘Reporting Live’ to release on 09 October, 2026 Directed by Dhruv Tripathi, written by Mihir Jadhav and Dhruv Tripathi and produced by Partha Kiran Thakur and Joshua Shirsath, investigative thriller ‘Reporting Live’ will release on October 9, 2026 on Netflix Mumbai : A story worth […]