Khalistani tried to attack Jaishankar in front of police in London

खालिस्तानी ने लंदन में पुलिस के सामने जयशंकर पर हमले की कोशिश की

खालिस्तानी ने लंदन में पुलिस के सामने जयशंकर पर हमले की कोशिश की

लंदन। लंदन में खालिस्तानी चरमपंथियों ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर पर हमला करने की कोशिश की। यह घटना उस समय की है, जब वह चैटम हाउस थिंक टैंक के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कार से वापस लौट रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार, एक वीडियो में नजर आ रहा है कि एक आदमी जयशंकर के वाहन के पास आता है और लंदन के पुलिस अधिकारियों के सामने तिरंगे को नुकसान पहुंचाता है। हालांकि, इसे लेकर भारत या ब्रिटेन सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। खास बात है कि खालिस्तानी कई मौकों पर जयशंकर समेत कई भारतीय अधिकारियों को धमकियां जारी कर चुके हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को लंदन में खालिस्तानी चरमपंथियों ने जयशंकर पर हमला करने की कोशिश की। ब्रिटेन और आयरलैंड से जुड़ी अपनी छह दिवसीय यात्रा के दौरान विदेश मंत्री सिलसिलेवार ढंग से उच्चस्तरीय वार्ता, विदेश नीति संबंधी कार्य और भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह यात्रा दोनों देशों के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई रफ्तार देगी।उन्होंने जानकारी दी है कि बुधवार को ब्रिटेन में उनके समकक्ष डेविड लैमी के साथ द्विपक्षीय संबंधों समेत कई मुद्दों पर बातचीत हुई। लैमी ने जयशंकर की मेजबानी की। केंट के शेवेनिंग हाउस में दो दिन तक दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

पाकिस्तानी TikTok स्टार शमसू बीबी (उर्फ आयशा गिलामाना) की गोली मारकर हत्या

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पाकिस्तानी TikTok स्टार शमसू बीबी (उर्फ आयशा गिलामाना) की गोली मारकर हत्या UNN: पाकिस्तान की लोकप्रिय TikTok स्टार शमसू बीबी उर्फ आयशा गिलामाना की टैक्सिला में गोली मारकर हत्या कर दी गई। 14 अगस्त को बाइक सवार दो हमलावरों ने उनकी कार पर फायरिंग की, जिसमें गोली उनके गले में […]

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता की 80 वीं वर्षगांठ पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश को स्वतंत्र करवाने के लिए […]