Khalistani tried to attack Jaishankar in front of police in London

खालिस्तानी ने लंदन में पुलिस के सामने जयशंकर पर हमले की कोशिश की

लंदन। लंदन में खालिस्तानी चरमपंथियों ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर पर हमला करने की कोशिश की। यह घटना उस समय की है, जब वह चैटम हाउस थिंक टैंक के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कार से वापस लौट रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार, एक वीडियो में नजर आ रहा है कि एक आदमी जयशंकर के वाहन के पास आता है और लंदन के पुलिस अधिकारियों के सामने तिरंगे को नुकसान पहुंचाता है। हालांकि, इसे लेकर भारत या ब्रिटेन सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। खास बात है कि खालिस्तानी कई मौकों पर जयशंकर समेत कई भारतीय अधिकारियों को धमकियां जारी कर चुके हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को लंदन में खालिस्तानी चरमपंथियों ने जयशंकर पर हमला करने की कोशिश की। ब्रिटेन और आयरलैंड से जुड़ी अपनी छह दिवसीय यात्रा के दौरान विदेश मंत्री सिलसिलेवार ढंग से उच्चस्तरीय वार्ता, विदेश नीति संबंधी कार्य और भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह यात्रा दोनों देशों के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई रफ्तार देगी।उन्होंने जानकारी दी है कि बुधवार को ब्रिटेन में उनके समकक्ष डेविड लैमी के साथ द्विपक्षीय संबंधों समेत कई मुद्दों पर बातचीत हुई। लैमी ने जयशंकर की मेजबानी की। केंट के शेवेनिंग हाउस में दो दिन तक दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई।

×
Date : 06 March 2025 Posted By : EDITOR
खालिस्तानी ने लंदन में पुलिस के सामने जयशंकर पर हमले की कोशिश की
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत में Fixed Broadband की जंग: Airtel, Jio और BSNL की सेवाओं का तुलनात्मक विश्लेषण

📰 Generate e-Paper Clip भारत में Fixed Broadband की जंग: Airtel, Jio और BSNL की सेवाओं का तुलनात्मक विश्लेषण Mumbai: ओपनसिग्नल ने आज भारत में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड अनुभव पर अपनी एक नई रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में एयरटेल, बीएसएनएल और जियो की सेवाओं का विश्वसनीयता, निरंतर गुणवत्ता, डाउनलोड गति, अपलोड गति और वीडियो […]

अमूल और मदर डेयरी का दूध दो से चार रुपये प्रति लीटर महंगा, आज से लागू नई दरें

📰 Generate e-Paper Clip अमूल और मदर डेयरी का दूध दो से चार रुपये प्रति लीटर महंगा, आज से लागू नई दरें नई दिल्ली। प्रमुख डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम में दो से चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी गुरुवार से लागू होगी। यह निर्णय किसानों […]