PM Modi reached Gangotri and Mukhaba and worshiped

पीएम मोदी पहुंचे गंगोत्री और मुखबा में की मां गंगा की पूजा-अर्चना

देहरादून । देवभूमि उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह गंगोत्री के मुखबा पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने मां गंगा की पूजा करते हुए देश की सुख-समृद्धि की कामना की। पीएम मोदी ने एक प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इसके बाद उन्होंने प्रकृति की खूबसूरती को निहारा।
प्रधानमंत्री मोदी ने यहां पारंपरिक लोक नृत्य का आनंद लिया और इस दौरान उन्होंने पारंपरिक वेशभूषा और टोपी पहनी हुई थी। यहां मौजूद लोगों का पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर अभिनंदन स्वीकार किया। उन्होंने मां गंगा के शीतकालीन निवास मुखबा में बर्फ से ढके पहाड़ों की सुंदरता को दूरबीन के सहारे निहारा।
प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड दौरे से पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म में पोस्ट करते हुए कहा था, कि देवभूमि उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देकर राज्य की अर्थव्यवस्था को और सशक्त बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने कार्यक्रम के संबंध में भी बताया था, जिसके अनुसार पीएम मोदी देहरादून से सेना के एमआई-17 हेलिकॉप्टर के जरिए मुखबा उत्तरकाशी पहुंचे, यहां पर उन्होंने मॉं गंगा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद पीएम मोदी हर्षिल में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी अपने दौरे के लिए उत्तराखंड के देहरादून में स्थित जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। यहां बताते चलें कि पीएम मोदी का यह दौरा उत्तराखंड में समर टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में एक उत्तम पहल है। पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए गंगा मंदिर एवं पौराणिक भवनों को भव्य तरीके से सजाया गया। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और स्थानीय लोग पीएम मोदी के इस दौरे से काफी उत्साहित नजर आए हैं।

×
Date : 06 March 2025 Posted By : EDITOR
पीएम मोदी पहुंचे गंगोत्री और मुखबा में की मां गंगा की पूजा-अर्चना
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]