PM Modi arrived in Mauritius on a two-day visit

प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे मॉरीशस, हुआ भव्य स्वागत

मोदी-मोदी के नारों से गूंजा एयरपोर्ट

पोर्ट लुइस । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर मॉरीशस पहुंचे, जहां उनका ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने पूरी कैबिनेट यानी सभी 34 मंत्री के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मॉरीशस के सांसद, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और धार्मिक प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। इस बीच एयरपोर्ट मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। वहां मौजूद लोंगों का जोश देखते ही बन रहा था।
प्रधानमंत्री मोदी अपनी इस दो दिवसीय राजकीय यात्रा के दौरान मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा, वे मॉरीशस के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने बातचीत करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर उतरने के साथ ही पारंपरिक तरीके से माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया और दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों को और सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई। पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है, जिससे भारत और मॉरीशस के बीच ऐतिहासिक संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। गौरतलब है कि पीएम मोदी की यह यात्रा मॉरीशस के पीएम रामगुलाम के निमंत्रण पर हो रही है। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी 12 मार्च को होने वाले मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में बतौर मुख्यअतिथि शामिल होंगे।
पीएम मोदी ने मॉरीशस यात्रा पर रवाना होने से पहले अपने एक बयान में कहा कि यह दौरा भारत और मॉरीशस के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ करेगा तथा सागर विजन के तहत हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और विकास को बढ़ावा देगा। सागर विजन की अवधारणा भारत की क्षेत्रीय रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सहयोग और समृद्धि को सुनिश्चित करना है। इसी के साथ पीएम मोदी ने मॉरीशस को हिंद महासागर में एक घनिष्ठ समुद्री पड़ोसी, प्रमुख साझेदार और अफ्रीकी महाद्वीप का प्रवेश द्वार बताया है। उन्होंने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंधों को विशेष महत्व दिया।
पिछले 10 वर्षों में भारत और मॉरीशस के बीच कई महत्वपूर्ण जनोन्मुखी पहलें हुई हैं, जिससे आपसी सहयोग में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। भारत, मॉरीशस के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में से एक है और हाल ही में एफडीआई के मामले में मॉरीशस, सिंगापुर के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत बनकर उभरा है।

×
Date : 11 March 2025 Posted By : EDITOR
प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे मॉरीशस, हुआ भव्य स्वागत
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सौरव गांगुली और लव फिल्म्स की बड़ी जीत, दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘दूसरा’ के मेकर्स को दिया डिस्क्लेमर लगाने के साथ 2 करोड़ जमा करने का आदेश

📰 Generate e-Paper Clip सौरव गांगुली और लव फिल्म्स की बड़ी जीत, दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘दूसरा’ के मेकर्स को दिया डिस्क्लेमर लगाने के साथ 2 करोड़ जमा करने का आदेश सौरव गांगुली और लव फिल्म्स के हक में आया दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, ‘दूसरा’ के मेकर्स को लगा बड़ा झटका Mumbai: दिल्ली हाईकोर्ट ने माना […]

MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर

📰 Generate e-Paper Clip MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर हर गांव-शहर को सड़कों से जोड़ना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्टेट हाइवे से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे तक मजबूत होगा कनेक्टिविटी का नेटवर्क मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक […]