Cricketer Chahal and Dhanashree divorced after 4 years

क्रिकेटर चहल और धनश्री का 4 साल बाद तलाक

क्रिकेटर चहल और धनश्री का 4 साल बाद तलाक

4.75 करोड़ रुपए की एलिमनी पर सेटलमेंट

मुंबई : क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का शादी के 4 साल बाद गुरुवार को तलाक हो गया। मुंबई की फैमिली कोर्ट ने गुरुवार को इस पर मुहर लगा दी। दोनों ढाई साल से अलग रह रहे थे। इनकी शादी 11 दिसंबर 2020 को हुई थी। चहल के वकील नितिन कुमार गुप्ता ने बताया, ‘फैमिली कोर्ट ने दोनों पक्षों की संयुक्त याचिका स्वीकार कर ली है। अब दोनों पति-पत्नी नहीं रहे।’फैसला सुनाए जाने के दौरान चहल और धनश्री कोर्ट में मौजूद थे। बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक दिन पहले चहल की याचिका पर फैमिली कोर्ट को 20 मार्च को फैसला सुनाने का आदेश दिया था। जस्टिस माधव जामदार की सिंगल बेंच ने कहा था, ‘चहल 21 मार्च से उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें IPL में हिस्सा लेना है।’चहल के वकील ने कोर्ट को बताया कि दोनों के बीच 4.75 करोड़ रुपए में सेटलमेंट हुआ है। चहल ने धनश्री को 2.37 करोड़ रुपए पहले ही दे दिए हैं।
चहल और धनश्री मास्क पहने दिखे, एक घंटे रहे कोर्ट में चहल और धनश्री करीब एक घंटे रहे। दोनों ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। धनश्री वाइट टॉप और ब्लू जींस के साथ ब्लैक कलर का सनग्लास लगाए हुए थीं। दोनों ने मीडिया से कोई बात नहीं की। बिना कोई बयान दिए दोनों कोर्ट रूम के अंदर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

डेफ प्लेयर्स के लिए आईडीसीए की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप सम्मान समारोह के साथ संपन्न

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱डेफ प्लेयर्स के लिए आईडीसीए की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप सम्मान समारोह के साथ संपन्न नॉर्थ जोन विजेता घोषित, साउथ जोन रहा उपविजेता इंदौर : डेफ प्लेयर्स के लिए इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) द्वारा आयोजित 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप का समापन इंदौर में […]

इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग का भव्य समापन, एमपीआर राजस्थान बना चैंपियन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Sanatan Premier League in Indore : इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग का भव्य समापन, एमपीआर राजस्थान बना चैंपियन इंदौर: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित सनातन प्रीमियर लीग (एसपीएल) का भव्य समापन उत्साह, ऊर्जा और सांस्कृतिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। क्रिकेट, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के इस अनूठे आयोजन को […]