30 Maoists killed in Chhattisgarh's Bijapur

छत्तीसगढ़ के बीजापुर, कांकेर में 30 माओवादी ढेर, एक जवान शहीद

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 20 नक्सली मारे गए हैं, जबकि डीआरजी का एक जवान शहीद हुआ है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और गोला-बारूद बरामद हुआ है।
जानकारी के मुताबिक बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर स्थित गंगालूर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर थी। अभियान के दौरान सुबह 7 बजे छिपे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर अचानक हमला बोल दिया। इसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। नक्सल ऑपरेशन के एडीजी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से 20 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी मिला है। इस मुठभेड़ में बीजापुर डीआरजी का एक जवान राजू ओयामी शहीद हो गया। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
बता दें बीजापुर और सुकमा जिले लंबे समय से नक्सली गतिविधियों का केंद्र रहा है। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से सुरक्षा बलों की लगातार बढ़ती दबिश के कारण नक्सली कमजोर पड़ रहे हैं। इस अभियान के तहत सुरक्षाबलों को लगातार सफलताएं मिल रही हैं। इससे पहले, 18 मार्च को बस्तर क्षेत्र के सुकमा और कोंडागांव जिले में चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था, जिनमें तीन इनामी नक्सली भी शामिल थे।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुकमा जिले में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली
मड़कम एर्रा बाबू (26) चेतना नाट्य मंडली का अध्यक्ष था इस पर 2 लाख का इनाम था। वहीं मड़कम हड़मा (41) दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन का अध्यक्ष था इस पर भी 2 लाख का इनाम था। सोडी देवा (35) कोंडागांव जिले में आत्मसमर्पण करने वालों में राजमन होड़ी (36) बारसूर एलओएस में पार्टी सदस्य और इस पर 1 लाख का इनाम था। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर सड़क को नुकसान पहुंचाने, नक्सली प्रचार सामग्री लगाने और अन्य हिंसक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप थे।
बस्तर, सुकमा और बीजापुर क्षेत्र में नक्सली के खात्मे के लिए राज्य और केंद्र सरकार की संयुक्त रणनीति कारगर साबित हो रही है। हाल के दिनों में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की संख्या बढ़ी है, जिससे साफ होता है कि नक्सली संगठनों की ताकत कमजोर हो रही है। बीजापुर में हुए इस एनकाउंटर को सुरक्षा बलों की एक और बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और किसी भी तरह की अप्रत्याशित गतिविधि को रोकने के लिए चौकसी बढ़ा दी है।

×
Date : 20 March 2025 Posted By : EDITOR
छत्तीसगढ़ के बीजापुर, कांकेर में 30 माओवादी ढेर, एक जवान शहीद
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी

📰 Generate e-Paper Clip झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी रांची। अभी तक समग्र शिक्षा अभियान के तहत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी दूसरे राज्य शैक्षणिक भ्रमण पर जाते थे। हाल के वर्षों में यह योजना भी बंद थी। […]

रेलवे ग्रुप डी के निकलेंगी 30000 पदों पर भर्तियां, दीपावली से पहले हो सकती है घोषणा

📰 Generate e-Paper Clip रेलवे ग्रुप डी के निकलेंगी 30000 पदों पर भर्तियां, दीपावली से पहले हो सकती है घोषणा प्रयागराज। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी के करीब 30 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहा है। इसके तहत […]