Kabaddi World Cup 2025

Kabaddi World Cup 2025: भारत ने वर्ल्ड कप को किया अपने नाम, Final में इंग्लैंड को दी मात

Kabaddi World Cup 2025: भारत ने वर्ल्ड कप को किया अपने नाम, Final में इंग्लैंड को दी मात

Mumbai: भारतीय कबड्डी टीम ने इंग्लैंड में खेले जा गए कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भी अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए खिताब को अपने नाम करने में कामयाब रही। इस वर्ल्ड कप में भारतीय पुरुष और महिला दोनों ही टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें दोनों ही ट्रॉफी को जीतने में कामयाब रही। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड को 57-34 के अंतर से मात दी तो वहीं भारतीय पुरुष टीम का सामना भी फाइनल में इंग्लैंड की टीम से था, जिसमें उन्होंने 44-41 के अंतर से जीत हासिल की।
भारतीय पुरुष टीम ने टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए ट्रॉफी को किया अपने नाम
कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय पुरुष टीम का अजेय अभियान देखने को मिला जिसमें उन्होंने ग्रुप मुकाबले में इटली, हॉन्ग कॉन्ग और वेल्स को जहां मात देने में कामयाबी हासिल की तो वहीं स्कॉटलैंड के साथ ड्रॉ मुकाबला खेलते हुए क्वार्टर फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का किया था। क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम का सामना हंगरी की टीम से हुआ जिसको उन्होंने 69-24 के अंतर से अपने नाम करते हुए सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का। सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने वेल्स की टीम को 93-37 के अंतर से मात देने के साथ खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाई जहां उन्होंने अब मेजबान इंग्लैंड को मात देने के साथ ट्रॉफी को अपने नाम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में टॉप-8 में बनाई जगह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में टॉप-8 में बनाई जगह UNN: भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने ग्रुप में अजेय रहने के साथ टॉप-8 में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। […]

जडेजा के टेस्ट में 350 विकेट पूरे:टॉप-4 ऑलराउंडर में शामिल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जडेजा के टेस्ट में 350 विकेट पूरे:टॉप-4 ऑलराउंडर में शामिल UNN: भारत ने गॉल टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका को 284 रन पर ऑलआउट कर पहली पारी में 178 रन की बढ़त बनाई। भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट में अपने 350 विकेट पूरे कर लिए हैं। जडेजा टेस्ट में […]