ipl 2025 lucknow super gynts defeated sunrisers hyderabad

IPL 2025: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया

ipl 2025 lucknow super gynts defeated sunrisers hyderabad by 5 wickets

Hyderabad : शार्दुल ठाकुर की धारदार गेंदबाजी और निकोलस पूरन-मिचेल मार्श की विस्फोटक पारियों की बदौलत लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में अपनी पहली जीत दर्ज की। गुरुवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में लखनऊ ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 5 विकेट से शिकस्त दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन बनाए। जवाब में लखनऊ ने सिर्फ 16.1 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ लखनऊ ने अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया, वहीं हैदराबाद की टीम शीर्ष से फिसलकर छठे स्थान पर पहुंच गई। हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड ने 30 गेंदों पर 47 रन की तेजतर्रार पारी खेली। उनके अलावा कप्तान एडन मार्करम ने 33 रन बनाए, लेकिन टीम नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही। लखनऊ की ओर से शार्दुल ठाकुर ने किफायती गेंदबाजी करते हुए दो अहम विकेट चटकाए, जबकि आवेश खान, दिग्वेश, रवि बिश्नोई और प्रिंस यादव को एक-एक सफलता मिली।

×
Date : 27 March 2025 Posted By : EDITOR
IPL 2025: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

रूस में चुनाव के आखिरी दिन 1600 ड्रोन से हमला

📰 Generate e-Paper Clip रूस में चुनाव के आखिरी दिन 1600 ड्रोन से हमला: मॉस्को में 2 की मौत UNN: रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन रविवार को मॉस्को और आसपास के इलाकों में यूक्रेन ने 1600 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया। इनमें करीब 450 ड्रोन मॉस्को की तरफ बढ़ रहे थे। रूसी […]

पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान को लिया गया हिरासत में, भेजा गया कोट लखपत जेल, जानिए क्या है आरोप

📰 Generate e-Paper Clip पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान को लिया गया हिरासत में, भेजा गया कोट लखपत जेल, जानिए क्या है आरोप UNN: पाकिस्तानी अधिकारियों ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान को अगले हफ्ते उनकी (इमरान) पार्टी के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले रविवार को हिरासत […]