Encounter in Kathua, Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एनकाउंटर , मारे गए 3 आतंकी, 3 जवान शहीद

UNN: जम्मू रीजन के कठुआ जिले में आतंकियों के खिलाफ लगातार 4 दिन से बड़ा ऑपरेशन चल रहा है. गुरुवार को राजबाग के घाटी जुथाना इलाके में जखोले गांव के पास सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें तीन दहशतगर्दों का खात्मा कर दिया गया है.आतंकियों के खिलाफ इस ऑपरेशन में तीन जवान भी शहीद हुए हैं. जखोले गांव हीरानगर सेक्टर में रविवार को हुई मुठभेड़ वाली जगह से करीब 30 किलोमीटर दूर है. इस ऑपरेशन को लेकर सेना की ओर से बताया गया है किखुफिया जानकारी पर सेना और पुलिस के जवानों ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया. इस दौरान आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की. जवाबी कार्रवाई के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई. ऑपरेशन जारी है.माना जा रहा है कि मारे गए आतंकी उसी ग्रुप का हिस्सा हैं, जिसके साथ सुरक्षाबलों की रविवार शाम हीरानगर में मुठभेड़ हुई थी. ये मुठभेड़ करीब 30 मिनट तक चली थी. इसके बाद आतंकी भाग निकले थे. इस ऑपरेशन को आगे बढ़ाते हुए सेना, पुलिस, सीआरपीएफ के साथ ही एनएसजी और बीएसएफ ने भी साथ में मोर्चा संभाल रखा है.कठुआ में चलाया जा रहा बड़ा ऑपरेशन
इसी कड़ी में सान्याल से डिंग अंब और उससे आगे के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सुरक्षाबलों की मदद और आतंकियों के खात्मे के लिए इस ऑपरेशन में हेलीकॉप्टर, यूएवी, ड्रोन, बुलेटप्रूफ वाहन और डॉग स्क्वायड को भी उतारा गया है. बता दें किरविवार को पाकिस्तान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सान्याल गांव में आतंकियों के एक समूह को रोका गया था.

====

×
Date : 27 March 2025 Posted By : EDITOR
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एनकाउंटर , मारे गए 3 आतंकी, 3 जवान शहीद
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे

📰 Generate e-Paper Clip भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) भारतीय किसानों, निर्यातकों और छोटे कारोबारियों के लिए ब्रिटेन के बाजार में नए अवसर खोल रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा […]

गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी

📰 Generate e-Paper Clip गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी मंदसौर में एग्रो पार्क और रसायन पार्क के प्रस्ताव,रतलाम में बायो फार्मा पार्क के अतिरिक्त धार में वस्त्र एवं संबद्ध उद्योग पार्क के प्रस्तावों पर मंत्रि-परिषद की मंजूरी कैबिनेट का एक और बड़ा निर्णय – […]