Priyanka Gandhi Government is stopping discussion in Parliament

प्रियंका गांधी का आरोप-संसद में अहम मुद्दों पर चर्चा को रोक रही सरकार

विपक्ष की आवाज दबाई जा रही
वायनाड । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र संसद में चर्चा को रोक रहा है। विपक्ष की आवाज दबाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर किया जा रहा है। प्रियंका गांधी ने वायनाड में संवाददाताओं से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का दृष्टिकोण किसी भी तरह से चर्चा को टालना है, इसके लिए विभिन्न हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। विपक्ष की आवाज को कथित रूप से दबाने के सवालों का जवाब देते हुए सांसद ने कहा कि सरकार ने संसद में चर्चा को रोका है।
सांसद ने कहा कि मैंने संसद के पिछले कुछ सत्रों में देखा है कि उनकी (केंद्र सरकार) की नीति किसी भी तरह से चर्चा को टालने की है। चाहे वह विपक्ष द्वारा विरोध किए जाने वाले किसी मुद्दे को उठाना हो, या फिर विपक्ष के नेता को बोलने की अनुमति न देना हो।
सरकार खुद ही प्रक्रिया में व्यवधान डाल रही
प्रियंका गांधी ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र संसद में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से काम करने से रोक रहा है। उन्होंने कहा कि यह सांसदों के लिए बहुत दुखद है। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष पर अक्सर संसद में व्यवधान डालने का आरोप लगाया जाता है, लेकिन इस सरकार में यही प्रक्रिया देखने को मिल रही है। सरकार खुद ही इस प्रक्रिया में व्यवधान डाल रही है, जो शायद सभी के लिए नई बात है।

×
Date : 30 March 2025 Posted By : EDITOR
प्रियंका गांधी का आरोप-संसद में अहम मुद्दों पर चर्चा को रोक रही सरकार
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

रूस में चुनाव के आखिरी दिन 1600 ड्रोन से हमला

📰 Generate e-Paper Clip रूस में चुनाव के आखिरी दिन 1600 ड्रोन से हमला: मॉस्को में 2 की मौत UNN: रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन रविवार को मॉस्को और आसपास के इलाकों में यूक्रेन ने 1600 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया। इनमें करीब 450 ड्रोन मॉस्को की तरफ बढ़ रहे थे। रूसी […]

पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान को लिया गया हिरासत में, भेजा गया कोट लखपत जेल, जानिए क्या है आरोप

📰 Generate e-Paper Clip पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान को लिया गया हिरासत में, भेजा गया कोट लखपत जेल, जानिए क्या है आरोप UNN: पाकिस्तानी अधिकारियों ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान को अगले हफ्ते उनकी (इमरान) पार्टी के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले रविवार को हिरासत […]