PM received a rousing welcome in Bangkok

बैंकॉक में पीएम का हुआ जोरदार स्वागत, प्रवासियों ने लगाए मोदी मोदी के नारे

बैंकॉक में पीएम का हुआ जोरदार स्वागत, प्रवासियों ने लगाए मोदी मोदी के नारे

पीएम मोदी बोले- भारत और थाईलैंड के बंधन को मजबूत करने उत्सुक हूं

बैंकॉक । पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को बैंकॉक पहुंच गए। उनका भारतीय प्रवासियों ने मोदी मोदी के नारे लगातार स्वागत किया। थाईलैंड के उप-प्रधानमंत्री सूरिया जुंगरुंगरेंगकिट समेत कई अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर मोदी का स्वागत किया।
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि मैं बैंकॉक, थाईलैंड में उतरा। आगामी आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेने, मैं भारत और थाईलैंड के बीच सहयोग के बंधन को मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं।
पीएम मोदी 6वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने थाईलैंड पहुंचे हैं। वह 4 अप्रैल यानी शुक्रवार को क्षेत्रीय नेताओं के साथ सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा करेंगे। पीएम मोदी भारत-थाईलैंड संबंधों को मजबूत करने के लिए थाई नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।
बैंकॉक में आगमन के बाद, पीएम मोदी भारतीय प्रवासियों के साथ मुलाकात कर बातचीत करेंगे, जिसमें वह भारत और थाईलैंड के बीच गहरे सांस्कृतिक, आर्थिक संबंधों को रेखांकित करेंगे। इससे पहले अपने प्रस्थान वक्तव्य में पीएम मोदी ने कहा कि थाई पीएम पैतोंगतार्न शिनवात्रा के निमंत्रण पर मैं आज थाईलैंड की आधिकारिक यात्रा और 6वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने रवाना हो रहा हूं। उन्होंने कहा कि पिछले दशक में बिम्सटेक बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में क्षेत्रीय विकास, संपर्क, आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देने के लिए एक अहम मंच के रूप में उभरा है। अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण, भारत का पूर्वोत्तर क्षेत्र बिम्सटेक के केंद्र में है।
बता दें बिम्सटेक एक क्षेत्रीय समूह है जिसमें बंगाल की खाड़ी क्षेत्र के सात सदस्य देश शामिल हैं। दक्षिण एशिया से पांच देश बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल और श्रीलंका और दक्षिण पूर्व एशिया से दो म्यांमार और थाईलैंड शामिल हैं। यह समूह दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के बीच एक पुल के रूप में कार्य करता है। भारत इसका सबसे बड़ा और सबसे प्रभावशाली सदस्य है, जो इसके एजेंडे को आकार देता है और कई क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

पाकिस्तानी TikTok स्टार शमसू बीबी (उर्फ आयशा गिलामाना) की गोली मारकर हत्या

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पाकिस्तानी TikTok स्टार शमसू बीबी (उर्फ आयशा गिलामाना) की गोली मारकर हत्या UNN: पाकिस्तान की लोकप्रिय TikTok स्टार शमसू बीबी उर्फ आयशा गिलामाना की टैक्सिला में गोली मारकर हत्या कर दी गई। 14 अगस्त को बाइक सवार दो हमलावरों ने उनकी कार पर फायरिंग की, जिसमें गोली उनके गले में […]

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता की 80 वीं वर्षगांठ पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश को स्वतंत्र करवाने के लिए […]