Chief Minister Dr. Yadav paid emotional tribute to late Arvind Joshi

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. अरविंद जोशी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. अरविंद जोशी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

indore: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाम इंदौर आये। वे एयरपोर्ट से सीधे स्नेह नगर पहुँचे। यहाँ उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह एवं वर्तमान में अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य श्री सुरेश भैयाजी जोशी के ज्येष्ठ भ्राता एवं माधवाश्रम न्यास गौशाला के संस्थापक व पूर्व अध्यक्ष श्री अरविंद जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया तथा भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोक संतप्त परिवार को ढ़ांढस बंधाया। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बाबा महाकाल से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने स्वर्गीय श्री अरविंद जोशी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़ भी मुख्यमंत्री जी के साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

रेत माफिया की दबंगई : आरक्षक पर चढ़ाया ट्रैक्टर, गंभीर हालत में भर्ती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱रेत माफिया की दबंगई : आरक्षक पर चढ़ाया ट्रैक्टर, गंभीर हालत में भर्ती मंगलवार देर शाम की घटना, आईजी-एसपी सहित अधिकारी पहुंचे अस्पताल बालाघाट । जिले में लालबर्रा थाना क्षेत्र में रेत माफिया की दबंगई का एक और गंभीर मामला सामने आया है। मंगलवार की देर शाम एक ट्रैक्टर चालक […]

Madhya Pradesh: धार में राज्य सरकार बनायेगी भव्य सरस्वती लोक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh: धार में राज्य सरकार बनायेगी भव्य सरस्वती लोक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव धार में अब बहेगी विकास की नई धारा, धार के आसपास करायेंगे सभी प्रकार के विकास कार्य भोजशाला के लिए हुए आंदोलन में शहादत देने वाले तीन शहीदों के परिजन को दिये जायेंगे 5-5 लाख रुपये भोजशाला […]