Navy's strength will increase, purchase of fighter jet approved

बढ़ेगी नौसेना की ताकत, फ्रांस से 26 मरीन राफेल फाइटर जेट की खरीदी को मंजूरी

बढ़ेगी नौसेना की ताकत, फ्रांस से 26 मरीन राफेल फाइटर जेट की खरीदी को मंजूरी

64 हजार करोड़ रुपए में तय हुआ सौदा

नई दिल्ली । हिंद महासागर में सुरक्षा अभेद करने के लक्ष्य से मोदी सरकार ने फ्रांस से 26 मरीन राफेल फाइटर जेट की खरीदी को मंजूरी दे दी है। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा पर कैबिनेट कमेटी (सीसीएस) ने 9 अप्रैल को डील पर मुहर लगाई। भारत को 64 हजार करोड़ रुपए में 26 मरीन फाइटर मिलने हैं।
इसके बाद फ्रांस 22 सिंगल-सीटर और 4 ट्विन-सीटर जेट भारतीय नौसेना को सौंपेगा। इन्हें हिंद महासागर में चीन से मुकाबले के लिए आईएनएस विक्रांत पर तैनात किया जाएगा।
दोनों देशों के बीच 26 राफेल मरीन जेट की खरीद को लेकर कई महीनों से चर्चा जारी थी। भारत नौसेना के लिए राफेल मरीन की डील उसी बेस दाम में करना चाहता था, जो 2016 में वायुसेना के लिए 36 विमान खरीदते समय रखी थी। इस डील की जानकारी सबसे पहले पीएम मोदी की 2023 की फ्रांस यात्रा के दौरान सामने आई थी। इसके बाद रक्षा मंत्रालय ने लेटर ऑफ रिक्वेस्ट जारी किया था, इस फ्रांस ने दिसंबर 2023 में स्वीकार किया। इससे पहले सितंबर 2016 में 59 हजार करोड़ रुपए की डील में भारत वायुसेना के लिए फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीद चुका है।
26 राफेल-एम फाइटर जेट खरीदने की डील पर पहले दौर की चर्चा जून 2024 में शुरू हुई थी। तब फ्रांस सरकार और दसॉ कंपनी के अधिकारियों ने रक्षा मंत्रालय की कॉन्ट्रैक्ट नेगोशिएशन कमेटी से चर्चा की थी। डील फाइनल होने पर फ्रांस राफेल-एम जेट के साथ हथियार, सिमुलेटर, क्रू के लिए ट्रेनिंग और लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया कराएगा। इन हथियारों में अस्त्र एयर-टु-एयर मिसाइल, एयरक्राफ्ट कैरियर से ऑपरेट करने के लिए जेट में इंडियन स्पेसिफिक इन्हैंस्ड लैंडिंग इक्विपमेंट्स और जरूरी इक्विपमेंट्स शामिल किए हैं। फ्रांस ने ट्रायल्स के दौरान इंडियन एयरक्राफ्ट कैरियर्स से राफेल जेट की लैंडिंग और टेक-ऑफ स्किल का प्रदर्शन किया है, लेकिन रियल टाइम ऑपरेशन के लिए कुछ और इक्विपमेंट्स का इस्तेमाल करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IND vs ENG: ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन की बढ़ी मुश्किलें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IND vs ENG: ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन की बढ़ी मुश्किलें राज्य सरकार ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब कटक। कटक के बारबाटी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान फ्लड लाइट अचानक से बंद हो जाने की घटना सामने आई। इस मामले को लेकर अब […]

PM मोदी वीडियो विवाद के बीच मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, कहा- कंटेंट को बूस्ट करने के लिए दिए गए थे पैसे

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PM मोदी वीडियो विवाद के बीच मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, कहा- कंटेंट को बूस्ट करने के लिए दिए गए थे पैसे मेटा के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM), डीपफेस कंटेंट और प्लेटफॉर्म के संचालन में हुई गंभीर चूक को लेकर खेद […]