वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक धमाका! T20I में भारत के खिलाफ सबसे बड़ा रन चेज कर रचा इतिहास
वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक धमाका! T20I में भारत के खिलाफ सबसे बड़ा रन चेज कर रचा इतिहास
UNN: भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले को जो रांची के मैदान पर खेला गया उसको विंडीज टीम 6 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में टॉस हारने के बाद भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 249 रनों का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की तरफ से भी शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला और उन्होंने सिर्फ 18.3 ओवर्स में टारगेट को हासिल कर लिए और भारतीय टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा सफल रन चेज करने के रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया।
टी20 इंटरनेशनल में इस मैच से पहले भारतीय टीम के खिलाफ सफल रन चेज का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ था, जो उन्होंने साल 2023 में गुवाहाटी के मैदान पर 223 रनों के टारगेट को हासिल करने के साथ बनाया था। अब वेस्टइंडीज की टीम ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिसमें वह टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के खिलाफ 250 रनों के टारगेट को हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है। वहीं टी20 इंटरनेशनल में यदि सर्वाधिक सफल रन चेज के रिकॉर्ड को देखा जाए तो यह दूसरे नंबर पर है।
