BJP scores a landslide victory in by-elections Lotus blooms even i

उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा

नई दिल्ली: देश के 4 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में हुए उपचुनाव के नतीजों ने कई राजनीतिक दलों को अपनी रणनीति पर विचार करने का मौका दिया है। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की, जबकि असम की नागांव लोकसभा सीट भी उसके खाते में गई। पुडुचेरी की थट्टानचावडी सीट पर NDA की सहयोगी ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस यानी कि AINRC ने जीत हासिल की। दूसरी ओर, तमिलनाडु की धारापुरम और मदुरांतकम सीटों पर मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम यानी कि TVK ने जीत दर्ज की।
बंगाल में BJP की बड़ी जीत, रेजीनगर में चौंकाने वाले नतीजे
पश्चिम बंगाल की दोनों विधानसभा सीटों पर बीजेपी की जीत को इस उपचुनाव का सबसे अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। मुस्लिम बहुल रेजीनगर सीट पर बीजेपी के शंखराव सरकार ने 1,29,914 वोट हासिल किए। उन्होंने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के उम्मीदवार गोलाम नबी आजाद उर्फ रॉबिन को 75,816 वोटों से हराया। कांग्रेस के अब्दुल्लाहिल काफ़ी को 6,168 वोट मिले, जबकि ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के रबीउल आलम चौधरी को केवल 3,847 वोट मिले। इस सीट पर बीजेपी की यह पहली जीत है।

रेजीनगर में बीजेपी की जीत के पीछे क्या कारण रहे?
रेजीनगर में मुस्लिम मतदाताओं की बड़ी आबादी है। चुनाव प्रचार के दौरान पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अल्पसंख्यक समुदाय से बीजेपी के साथ दोस्ती करने और विकास के मुद्दे पर समर्थन देने की अपील की थी। नतीजों के बाद उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय को बीजेपी में नया दोस्त मिला है और लोगों ने पार्टी का समर्थन किया है। अधिकारी ने दावा किया कि रेजीनगर में करीब 60 प्रतिशत मुस्लिम वोट और नंदीग्राम में करीब 80 प्रतिशत मुस्लिम वोट बीजेपी को मिले।

×
Date : 10 October 2026 Posted By : EDITOR
उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिल्ली, हरियाणा समेत छह राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ाई

📰 Generate e-Paper Clip चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिल्ली, हरियाणा समेत छह राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ाई नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को महाराष्ट्र, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना और नगालैंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यक्रम में संशोधन किया। यह बदलाव संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों […]

इजरायल चुनाव में किसी को बहुमत नहीं, नेतन्याहू बोले- इस्लामीकरण की हो रही साजिश

📰 Generate e-Paper Clip इजरायल चुनाव में किसी को बहुमत नहीं, नेतन्याहू बोले- इस्लामीकरण की हो रही साजिश यरुशलम। इजरायल में त्रिशंकु संसद बनने के बाद चुनाव में गड़बड़ी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को ही कर दी थी। ताजा बयान में उन्होंने कहा है कि चुनाव […]