Mayawati's niece filed a case against 7 people including her

पूर्व सीएम मायावती की भतीजी ने पति-सास समेत 7 पर दर्ज कराया मुकदमा

हापुड़ नगर : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती की भतीजी ने अपने पति और सास समेत ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मायावती की भतीजी ने थाने में मुकदमा दर्ज कर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि ससुरालियों द्वारा शादी के बाद 50 लाख नकद और एक फ्लैट की डिमांड की जा रही है। हापुड़ के पूर्व विधायक उम्मीदवार श्रीपाल के बेटे विशाल से 9 नवंबर 2023 को मायावती की भतीजी का विवाह हुआ था। शादी के बाद से ही ससुरालियों द्वारा महिला से दहेज की मांग की जा रही थी। इसके लिए उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुरालियों ने महिला पर दबाव डाला किया कि वह अपनी बुआ से 50 लाख नकद और फ्लैग की डिमांड करे। पीड़िता मायावती के भाई की बेटी है। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति नपुंसक है, क्योंकि उसने बॉडी बनाने के लिए स्टेरायड के इंजेक्शन लिए थे। इसके बाद पति उससे दूर रहने लगा। ससुराली बच्चा पैदा करने के लिए जेठ से संबंध बनाने का दबाव डाल रहे थे। इसके लिए जेठ और ससुर ने 17 फरवरी 2025 को उसके साथ मारपीट भी की थी।

×
Date : 11 April 2025 Posted By : EDITOR
पूर्व सीएम मायावती की भतीजी ने पति-सास समेत 7 पर दर्ज कराया मुकदमा
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूपी-बिहार के 10 स्टेशनों से गुजरेगी अयोध्या-जनकपुर एक्सप्रे

📰 Generate e-Paper Clip कुल सफर 19 घंटे का; मोदी-बालेन ने हरी झंडी दिखाई Mumbai: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के जनकपुर धाम के बीच पहली ट्रेन आज से शुरू हो गई। प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने हरी झंडी दिखाकर सरयू कमला एक्सप्रेस को रवाना किया। ट्रेन करीब […]

यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने सपा से मांगी 181 सीटें, गठबंधन को लेकर 17 नवंबर को होगी दोनों पार्टियों की बैठक

📰 Generate e-Paper Clip यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने सपा से मांगी 181 सीटें, गठबंधन को लेकर 17 नवंबर को होगी दोनों पार्टियों की बैठक लखनऊ। विधान सभा चुनाव के लिए गठबंधन में कांग्रेस द्वारा मांगी गई सीटाें की संख्या खुद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बता दी है। उन्होंने दिल्ली में आयोजित एक […]