CM Dr. Mohan Yadav said Ambedkar gave reservation for

CM डॉ. मोहन यादव ने कहा-अंबेडकर ने सर्वहारा समानता के लिए आरक्षण दिया

महू में बोले- कांग्रेस ने उनके योगदान को नकारा; बाबासाहेब को दी पुष्पांजलि

इंदौर। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती उत्साह से मनाई गई। हजारों लोगों ने संविधान निमार्ता और भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की जन्मस्थली महू पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भोपाल में बोर्ड आॅफिस चौराहे पर स्थापित अंबेडकर प्रतिमा पर अनुयायी माल्यार्पण करने पहुंचे। इंदौर, जबलपुर-ग्वालियर समेत कई जगहों पर रैली निकाली गई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी महू पहुंचे। उन्होंने कहा- डॉ. भीमराव अंबेडकर ने सर्वहारा वर्ग की समानता के लिए आरक्षण लागू कराया। उन्होंने संविधान में वो सभी जरूरी प्रावधान जोड़ने का काम किया, जो देश के भविष्य के लिए समस्या बन सकते हैं। कांग्रेस ने बाबासाहब के योगदान को नकारा। उन्हें लोकसभा चुनाव नहीं जीतने दिया। कांग्रेस इसके लिए क्षमा मांगे।
मुख्यमंत्री ने कहा- बीती रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबेडकर जी के जन्मस्थान से दिल्ली आने-जाने के लिए ट्रेन की शुरूआत की है। हमारी सरकार ने भी अंबेडकर जी के सिद्धांत अपनाते हुए सर्वहारा वर्ग के लिए कई योजनाएं बनाई हैं।
पटवारी बोले- शाह ने संसद में किया बाबासाहेब का अपमान
इससे पहले सुबह करीब 9 बजे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी महू में डॉ. अंबेडकर की जन्मस्थली पहुंचे। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पटवारी ने कहा- उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने संसद में बाबासाहेब का अपमान किया है। 13 तारीख को शाह भोपाल आए लेकिन माफी मांगने बाबासाहेब की जन्मस्थली नहीं पहुंचे। उन्हें यहां आकर माफी मांगनी थी।

×
Date : 14 April 2025 Posted By : EDITOR
CM डॉ. मोहन यादव ने कहा-अंबेडकर ने सर्वहारा समानता के लिए आरक्षण दिया
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh: VIT भोपाल यूनिवर्सिटी में 3 अक्टूबर को होगा 7वां वार्षिक दीक्षांत समारोह

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh: VIT भोपाल यूनिवर्सिटी में 3 अक्टूबर को होगा 7वां वार्षिक दीक्षांत समारोह पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी (रिटायर्ड) मुख्य अतिथि और इन-स्पेस (IN-SPACe) के निदेशक डॉ. विनोद कुमार विशिष्ट अतिथि होंगे। विभिन्न संकायों के 3571 विद्यार्थियों को दी जाएगी डिग्री, 21 मेधावियों को मिलेगा गोल्ड मेडल। सीहोर […]

हमारा शरीर लघु ब्रह्मांड, इसे स्वस्थ रखना हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip हमारा शरीर लघु ब्रह्मांड, इसे स्वस्थ रखना हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मां के गर्भ से आने के बाद शरीर पल-पल बदलता है, योग और व्यायाम से शरीर को स्वस्थ रखने का दिया संदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दशहरा मैदान पर पंख मैराथन को झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, मंच पर […]