Aamir Khan received global honor Macau Comedy Festival China

चीन के मकाओ कॉमेडी फेस्टिवल में आमिर खान को मिला ग्लोबल सम्मान

चीन के मकाओ कॉमेडी फेस्टिवल में आमिर खान को मिला ग्लोबल सम्मान

मकाओ कॉमेडी फेस्टिवल में आमिर खान को सिनेमा में उनके योगदान के लिए किया गया सम्मानित

Mumbai: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान भारतीय सिनेमा के सबसे सम्मानित और प्रभावशाली एक्टर्स में से एक हैं। दशकों लंबे शानदार करियर में उन्होंने न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में करोड़ों दिल जीते हैं। उनकी फिल्में सरहदें पार कर चुकी हैं, खासतौर पर चाइना में तो उन्होंने कई रिकॉर्ड तक तोड़ डाले। आमिर अपने सोच-समझकर चुने गए कंटेंट और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं, और इसी वजह से वो क्वालिटी सिनेमा के ग्लोबल आइकॉन बन चुके हैं। हाल ही में उनकी इस इंटरनेशनल अपील को मकाओ कॉमेडी फेस्टिवल में भी सम्मानित किया गया, जहां उन्हें खासतौर पर सराहा गया।
आमिर खान ने हाल ही में मकाओ कॉमेडी फेस्टिवल में शिरकत की, जहाँ उनके साथ हे वेनजुन, जू झेंग, ना ना, तियान वा, वेन सोंग, सोंग शियाओबाओ, झांग चियु, जोशुआ यी, वांग यिंगवेई, ली फी, सोंग यांग, वांग जियानहुआ, स्टेनली तांग, सोंग मुजी, जू वुबिन, चांग युआन, शेन टेंग, झांग चेन, झाओ बेनशान, झोउ डेयॉन्ग, ली झिलियांग, लियू सिवेई और ऐ लुन जैसे कई नामचीन कलाकार मौजूद थे। चाइना में आमिर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग के चलते उनकी मौजूदगी ने वहां खलबली मचा दी। फेस्टिवल के समापन के मौके पर आमिर खान, शेन टेंग और मा ली के साथ एक खास पैनल डिस्कशन में शामिल होंगे जिसका टॉपिक होगा – “Laughter is the Best Medicine” (हंसी ही सबसे बड़ी दवा है)। इस चर्चा में कॉमेडी के सामाजिक प्रभाव और कल्चर से जुड़ी सीमाओं के पार इसके भविष्य पर बात होगी।
आमिर खान की फिल्मों को चाइना में जबरदस्त सफलता मिली है, इतनी कि उन्होंने भारत के बॉक्स ऑफिस आंकड़े भी पीछे छोड़ दिए। उनकी 2009 की कॉमेडी 3 इडियट्स वहां ब्लॉकबस्टर रही, फिर 2014 में PK ने भी धमाल मचाया। मगर सबसे बड़ी हिट रही दंगल (2016), जिसने चीन में $193 मिलियन की कमाई की, और उसके बाद सीक्रेट सुपरस्टार (2017) ने भी $109 मिलियन कमाए। आमिर की कहानियों में जो दिल से जुड़ा एहसास होता है और जो सामाजिक संदेश होता है, वो चीनी दर्शकों को बेहद छू गया है। इसी वजह से आज आमिर खान सिर्फ भारत नहीं, बल्कि ग्लोबल सिनेमा के भी एक बड़े आइकॉन बन चुके हैं।
आमिर खान के पास आगे काफी दिलचस्प प्रोजेक्ट्स की लाइनअप है। वो जल्द नजर आएंगे सितारे जमीन पर में, जो उनकी 2007 की हिट तारे जमीन पर की स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ जेनेलिया डिसूज़ा और दर्शील सफ़ारी भी अहम रोल में होंगे, और ये फिल्म इसी साल रिलीज़ हो रही है। इसके अलावा आमिर के पास एक और बड़ी फिल्म है लाहौर 1947, जो एक पीरियड ड्रामा है और इसे वो अपने बैनर तले प्रोड्यूस भी कर रहे हैं।

×
Date : 20 April 2025 Posted By : EDITOR
चीन के मकाओ कॉमेडी फेस्टिवल में आमिर खान को मिला ग्लोबल सम्मान
News Image

चीन के मकाओ कॉमेडी फेस्टिवल में आमिर खान को मिला ग्लोबल सम्मान

मकाओ कॉमेडी फेस्टिवल में आमिर खान को सिनेमा में उनके योगदान के लिए किया गया सम्मानित

Mumbai: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान भारतीय सिनेमा के सबसे सम्मानित और प्रभावशाली एक्टर्स में से एक हैं। दशकों लंबे शानदार करियर में उन्होंने न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में करोड़ों दिल जीते हैं। उनकी फिल्में सरहदें पार कर चुकी हैं, खासतौर पर चाइना में तो उन्होंने कई रिकॉर्ड तक तोड़ डाले। आमिर अपने सोच-समझकर चुने गए कंटेंट और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं, और इसी वजह से वो क्वालिटी सिनेमा के ग्लोबल आइकॉन बन चुके हैं। हाल ही में उनकी इस इंटरनेशनल अपील को मकाओ कॉमेडी फेस्टिवल में भी सम्मानित किया गया, जहां उन्हें खासतौर पर सराहा गया।
आमिर खान ने हाल ही में मकाओ कॉमेडी फेस्टिवल में शिरकत की, जहाँ उनके साथ हे वेनजुन, जू झेंग, ना ना, तियान वा, वेन सोंग, सोंग शियाओबाओ, झांग चियु, जोशुआ यी, वांग यिंगवेई, ली फी, सोंग यांग, वांग जियानहुआ, स्टेनली तांग, सोंग मुजी, जू वुबिन, चांग युआन, शेन टेंग, झांग चेन, झाओ बेनशान, झोउ डेयॉन्ग, ली झिलियांग, लियू सिवेई और ऐ लुन जैसे कई नामचीन कलाकार मौजूद थे। चाइना में आमिर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग के चलते उनकी मौजूदगी ने वहां खलबली मचा दी। फेस्टिवल के समापन के मौके पर आमिर खान, शेन टेंग और मा ली के साथ एक खास पैनल डिस्कशन में शामिल होंगे जिसका टॉपिक होगा – "Laughter is the Best Medicine" (हंसी ही सबसे बड़ी दवा है)। इस चर्चा में कॉमेडी के सामाजिक प्रभाव और कल्चर से जुड़ी सीमाओं के पार इसके भविष्य पर बात होगी।
आमिर खान की फिल्मों को चाइना में जबरदस्त सफलता मिली है, इतनी कि उन्होंने भारत के बॉक्स ऑफिस आंकड़े भी पीछे छोड़ दिए। उनकी 2009 की कॉमेडी 3 इडियट्स वहां ब्लॉकबस्टर रही, फिर 2014 में PK ने भी धमाल मचाया। मगर सबसे बड़ी हिट रही दंगल (2016), जिसने चीन में $193 मिलियन की कमाई की, और उसके बाद सीक्रेट सुपरस्टार (2017) ने भी $109 मिलियन कमाए। आमिर की कहानियों में जो दिल से जुड़ा एहसास होता है और जो सामाजिक संदेश होता है, वो चीनी दर्शकों को बेहद छू गया है। इसी वजह से आज आमिर खान सिर्फ भारत नहीं, बल्कि ग्लोबल सिनेमा के भी एक बड़े आइकॉन बन चुके हैं।
आमिर खान के पास आगे काफी दिलचस्प प्रोजेक्ट्स की लाइनअप है। वो जल्द नजर आएंगे सितारे जमीन पर में, जो उनकी 2007 की हिट तारे जमीन पर की स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ जेनेलिया डिसूज़ा और दर्शील सफ़ारी भी अहम रोल में होंगे, और ये फिल्म इसी साल रिलीज़ हो रही है। इसके अलावा आमिर के पास एक और बड़ी फिल्म है लाहौर 1947, जो एक पीरियड ड्रामा है और इसे वो अपने बैनर तले प्रोड्यूस भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Anjali Phougat to celebrate the strength of acid attack survivors through her LA Fashion Week showcase

📰 Generate e-Paper Clip Anjali Phougat to celebrate the strength of acid attack survivors through her LA Fashion Week showcase Mumbai: Designer Anjali Phougat dedicated her Los Angeles Fashion Week collection to acid attack survivors, using the philosophy of Japanese kintsugi to challenge conventional ideas of beauty and perfection. Explaining the intention behind the collection, […]

प्राइम वीडियो की ‘चार यार’ का ट्रेलर रिलीज, 2000 के दशक के मुंबई में दिखेगी क्राइम और दोस्ती की अनोखी कहानी

📰 Generate e-Paper Clip प्राइम वीडियो की ‘चार यार’ का ट्रेलर रिलीज, 2000 के दशक के मुंबई में दिखेगी क्राइम और दोस्ती की अनोखी कहानी हाई स्पीड चेज़, लूट और पक्की दोस्ती की कहानी ‘चार यार’ का ट्रेलर प्राइम वीडियो ने किया रिलीज Mumbai: एक्सक्लूसिव ओरिजिनल्स के लिए मशहूर वाली भारत की सबसे बड़ी स्ट्रीमिंग […]