Historical premiere of the film 'Ground Zero' in Kashmir

एक्सेल एंटरटेनमेंट की ‘ग्राउंड ज़ीरो’ फिल्म का कश्मीर में हुआ ऐतिहासिक प्रीमियर

एक्सेल एंटरटेनमेंट की ‘ग्राउंड ज़ीरो’ (‘Ground Zero’) फिल्म का कश्मीर में हुआ ऐतिहासिक प्रीमियर, BSF जवानों के साथ टीम ने किया रेड कार्पेट पर वॉक!

New Delhi: एक्सेल एंटरटेनमेंट अपने अपकमिंग एक्शन थ्रिलर “ग्राउंड ज़ीरो” के साथ बीएसएफ के एक शानदार मिशन को पर्दे पर लाने के लिए तैयार है। यह फिल्म कश्मीर पर आधारित है और एक असली कहानी पर आधारित है जो पहले कभी नहीं सुनाई गई। ट्रेलर और पोस्टरों के बाद बढ़ती हुई उत्सुकता के बीच, फिल्म श्रीनगर, कश्मीर में अपनी ग्रैंड प्रीमियर के साथ एक ऐतिहासिक मोड़ लेने वाली है, दरअसल घाटी में 38 सालों बाद यह पहली फिल्म प्रीमियर होने जा रही है।
देश भर में ‘ग्राउंड जीरो’ फिल्म की ऐतिहासिक प्रीमियर को लेकर जो जोश था, वह सच में देखने लायक था। श्रीनगर में हुई इस प्रीमियर के दौरान रेड कार्पेट पर BSF के जवानों और फिल्म की पूरी टीम ने जब अपनी एंट्री मारी, तो माहौल ही बदल गया। इमरान हाशमी, साई ताम्हंकर, निर्देशक तेजस प्रभा विजय देवस्कर, निर्माता रितेश सिधवानी अपनी पत्नी डॉली सिधवानी के साथ, फरहान अख्तर अपनी पत्नी शिबानी दांडेकर के साथ, और को-प्रोड्यूसर अरहान बगाती जैसे बड़े नाम रेड कार्पेट पर नजर आए। ‘ग्राउंड जीरो’ का यह खास प्रीमियर BSF जवानों के लिए आयोजित किया गया था और फिल्म के स्टार कास्ट और टीम की उपस्थिति से ये पल और भी खास बन गया।
फिल्म में इमरान हाशमी BSF कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे का रोल निभा रहे हैं। ‘ग्राउंड जीरो’ इमरान की पहली फिल्म होगी, जिसमें वह आर्मी अफसर का किरदार निभाएंगे। साई ताम्हंकर अफसर की पत्नी का किरदार करेंगी। ट्रेलर को देखकर अब सबकी नजरें निर्देशक तेजस प्रभा विजय देवस्कर पर हैं कि वे इस दमदार मिशन को पर्दे पर कैसे दिखाने वाले हैं।
एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म तेजस देवस्कर द्वारा निर्देशित है और कासिम जगमागिया, विशाल रामचंदानी, सुंदरप सी सिधवानी, अरहान बगाती, टैलिसमैन फिल्म्स, अभिषेक कुमार और निशिकांत रॉय द्वारा को-प्रोड्यूस की गई है। यह फिल्म 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Ground Zero Pic 1

×
Date : 20 April 2025 Posted By : EDITOR
एक्सेल एंटरटेनमेंट की ‘ग्राउंड ज़ीरो’ फिल्म का कश्मीर में हुआ ऐतिहासिक प्रीमियर
News Image

एक्सेल एंटरटेनमेंट की 'ग्राउंड ज़ीरो' (‘Ground Zero’) फिल्म का कश्मीर में हुआ ऐतिहासिक प्रीमियर, BSF जवानों के साथ टीम ने किया रेड कार्पेट पर वॉक!

New Delhi: एक्सेल एंटरटेनमेंट अपने अपकमिंग एक्शन थ्रिलर "ग्राउंड ज़ीरो" के साथ बीएसएफ के एक शानदार मिशन को पर्दे पर लाने के लिए तैयार है। यह फिल्म कश्मीर पर आधारित है और एक असली कहानी पर आधारित है जो पहले कभी नहीं सुनाई गई। ट्रेलर और पोस्टरों के बाद बढ़ती हुई उत्सुकता के बीच, फिल्म श्रीनगर, कश्मीर में अपनी ग्रैंड प्रीमियर के साथ एक ऐतिहासिक मोड़ लेने वाली है, दरअसल घाटी में 38 सालों बाद यह पहली फिल्म प्रीमियर होने जा रही है।
देश भर में 'ग्राउंड जीरो' फिल्म की ऐतिहासिक प्रीमियर को लेकर जो जोश था, वह सच में देखने लायक था। श्रीनगर में हुई इस प्रीमियर के दौरान रेड कार्पेट पर BSF के जवानों और फिल्म की पूरी टीम ने जब अपनी एंट्री मारी, तो माहौल ही बदल गया। इमरान हाशमी, साई ताम्हंकर, निर्देशक तेजस प्रभा विजय देवस्कर, निर्माता रितेश सिधवानी अपनी पत्नी डॉली सिधवानी के साथ, फरहान अख्तर अपनी पत्नी शिबानी दांडेकर के साथ, और को-प्रोड्यूसर अरहान बगाती जैसे बड़े नाम रेड कार्पेट पर नजर आए। 'ग्राउंड जीरो' का यह खास प्रीमियर BSF जवानों के लिए आयोजित किया गया था और फिल्म के स्टार कास्ट और टीम की उपस्थिति से ये पल और भी खास बन गया।
फिल्म में इमरान हाशमी BSF कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे का रोल निभा रहे हैं। 'ग्राउंड जीरो' इमरान की पहली फिल्म होगी, जिसमें वह आर्मी अफसर का किरदार निभाएंगे। साई ताम्हंकर अफसर की पत्नी का किरदार करेंगी। ट्रेलर को देखकर अब सबकी नजरें निर्देशक तेजस प्रभा विजय देवस्कर पर हैं कि वे इस दमदार मिशन को पर्दे पर कैसे दिखाने वाले हैं।
एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म तेजस देवस्कर द्वारा निर्देशित है और कासिम जगमागिया, विशाल रामचंदानी, सुंदरप सी सिधवानी, अरहान बगाती, टैलिसमैन फिल्म्स, अभिषेक कुमार और निशिकांत रॉय द्वारा को-प्रोड्यूस की गई है। यह फिल्म 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Ground Zero Pic 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ऋतिक रोशन ने की सुपर इनफिनिटी के लिए आनंद कुमार की तारीफ, जानें क्या कहा

📰 Generate e-Paper Clip ऋतिक रोशन ने की सुपर इनफिनिटी के लिए आनंद कुमार की तारीफ, जानें क्या कहा आनंद कुमार के नए एजुकेशनल मिशन से प्रभावित हुए ऋतिक रोशन, ‘सुपर इनफिनिटी’ की तारीफ में कही ये बात सुपर 30 के जरिए 30 जरूरतमंद छात्रों की जिंदगी बदलने से लेकर सुपर इनफिनिटी के जरिए लाखों […]