petition to impose President's rule in Bengal Justice Gavai said

बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की याचिका पर जस्टिस गवई बोले-

बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की याचिका पर जस्टिस गवई बोले-

आप चाहते हैं कि हम राष्ट्रपति को दखल का आदेश दें?

नई दिल्ली । जस्टिस भूषण रामाकृष्ण गवई ने सोमवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट पर कार्यपालिका के अधिकार क्षेत्र में अतिक्रमण करने के आरोप लग रहे हैं और उनसे राष्ट्रपति के दखल का आदेश देने के लिए कहा जा रहा है। वक्फ संशोधन कानून के विरोध में बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर दाखिल याचिकाओं पर उन्होंने यह टिप्पणी की है। कोर्ट से इलाके में तत्काल पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की मांग की गई है।
एडवोकेट विष्णु शंकर जैन ने कहा कि मामला सुनवाई के लिए लगा है। मैं कुछ अतिरिक्त दस्तावेज दाखिल करना चाहता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि इलाके में शांति सुनिश्चित करने के लिए कोर्ट केंद्र को फोर्स तैनात करने का आदेश दे। जस्टिस बी आर गवई ने कहा कि आप चाहते हैं कि हम राष्ट्रपति को दखल का आदेश दें? हम पर पहले ही कार्यपालिका के अधिकार क्षेत्र में अतिक्रमण का आरोप लग रहा है। जैन ने कहा कि उनकी याचिका मंगलवार को सुनवाई के लिए लगी है, लेकिन वह कुछ अतिरिक्त दस्तावेज दाखिल करना चाहते हैं। उन्होंने बंगाल में राष्ट्रपति शासन की भी मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

थलापति को मिला वीसीके और आईयूएमएल का समर्थन पत्र, सीएम बनने का रास्ता साफ

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱थलापति को मिला वीसीके और आईयूएमएल का समर्थन पत्र, सीएम बनने का रास्ता साफ चेन्नई । तमिलनाडु में अब वीसीके के अलावा आईयूएमएल भी टीवीके के साथ आई है। आईयूएमएल ने टीवीके को बिना किसी शर्त के समर्थन दिया है। पार्टी ने शनिवार शाम को टीवीके को अपना समर्थन पत्र […]

सुवेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ, फिर PM मोदी को झुककर किया प्रणाम

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सुवेंदु ने ली CM पद की शपथ, फिर PM मोदी को झुककर किया प्रणाम समारोह में अमित शाह, एनडीए और बीजेपी शासित राज्यों के 20 सीएम मौजूद थे कोलकाता। सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में बीजेपी के पहले सीएम बन गए हैं। उन्होंने बांग्ला में ईश्वर के नाम की शपथ ली। […]