petition to impose President's rule in Bengal Justice Gavai said

बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की याचिका पर जस्टिस गवई बोले-

आप चाहते हैं कि हम राष्ट्रपति को दखल का आदेश दें?

नई दिल्ली । जस्टिस भूषण रामाकृष्ण गवई ने सोमवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट पर कार्यपालिका के अधिकार क्षेत्र में अतिक्रमण करने के आरोप लग रहे हैं और उनसे राष्ट्रपति के दखल का आदेश देने के लिए कहा जा रहा है। वक्फ संशोधन कानून के विरोध में बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर दाखिल याचिकाओं पर उन्होंने यह टिप्पणी की है। कोर्ट से इलाके में तत्काल पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की मांग की गई है।
एडवोकेट विष्णु शंकर जैन ने कहा कि मामला सुनवाई के लिए लगा है। मैं कुछ अतिरिक्त दस्तावेज दाखिल करना चाहता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि इलाके में शांति सुनिश्चित करने के लिए कोर्ट केंद्र को फोर्स तैनात करने का आदेश दे। जस्टिस बी आर गवई ने कहा कि आप चाहते हैं कि हम राष्ट्रपति को दखल का आदेश दें? हम पर पहले ही कार्यपालिका के अधिकार क्षेत्र में अतिक्रमण का आरोप लग रहा है। जैन ने कहा कि उनकी याचिका मंगलवार को सुनवाई के लिए लगी है, लेकिन वह कुछ अतिरिक्त दस्तावेज दाखिल करना चाहते हैं। उन्होंने बंगाल में राष्ट्रपति शासन की भी मांग की।

×
Date : 21 April 2025 Posted By : EDITOR
बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की याचिका पर जस्टिस गवई बोले-
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

बिहार के हाजीपुर में दर्दनाक हादसा, 15 से 20 लोगों को ले जा रही नाव नदी में पलटी; 11 की मौत

📰 Generate e-Paper Clip बिहार के हाजीपुर में दर्दनाक हादसा, 15 से 20 लोगों को ले जा रही नाव नदी में पलटी; 11 की मौत नई दिल्ली: बिहार के हाजीपुर से एक बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां एक नदी में 15 से 20 लोगों से भरी एक नाव अचानक पलट गई, […]

DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद?

📰 Generate e-Paper Clip DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद? CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट! UNN: घटनाओं को रिकॉर्ड करने के लिए बॉडी कैमरा, फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर 26,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की तैयारी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद रखने की खबर और कई ट्रेनों के रद्द होने […]