President Murmu leaves for Vatican City to attend Pope Francis

पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति मुर्मू वेटिकन सिटी रवाना

पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति मुर्मू वेटिकन सिटी रवाना

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू के साथ पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वेटिकन सिटी रवाना हुईं। प्रतिनिधिमंडल में अल्पसंख्यक मामलों और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डी सूजा भी शामिल हैं। पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।
पोप फ्रांसिस के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक संदेश में कहा, परम पावन पोप फ्रांसिस के निधन से बहुत दुखी हूं। दुख और स्मरण की इस घड़ी में, वैश्विक कैथोलिक समुदाय के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। पोप फ्रांसिस को हमेशा दुनिया भर के लाखों लोग करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में याद करेंगे। छोटी उम्र से ही उन्होंने प्रभु ईसा मसीह के आदर्शों को साकार करने के लिए खुद को समर्पित कर दिया था। उन्होंने गरीबों और वंचितों की लगन से सेवा की। जो लोग पीड़ित थे, उनके लिए उन्होंने आशा की भावना जगाई। प्रधानमंत्री ने कहा, मैं उनके साथ अपनी मुलाकातों को याद करता हूं और समावेशी और सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से बहुत प्रेरित हुआ हूं। भारत के लोगों के प्रति उनका स्नेह हमेशा संजोया जाएगा। उनकी आत्मा को ईश्वर की गोद में शाश्वत शांति मिले। इससे पहले, भारत ने पोप के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया था। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि 25-26 अप्रैल की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू अंतिम संस्कार में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके साथ ही वह सरकार और भारत के लोगों की ओर से संवेदना व्यक्त करेंगी। राष्ट्रपति वेटिकन सिटी में सेंट पीटर बेसिलिका में दिवंगत पोप को पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, वह 26 अप्रैल को वेटिकन सिटी में सेंट पीटर में अंतिम संस्कार में शामिल होंगी, जिसमें कई वैश्विक नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। वेटिकन ने गुरुवार को बताया कि करीब 130 विदेशी प्रतिनिधिमंडलों ने पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने की पुष्टि की है, जिसमें 50 राष्ट्राध्यक्ष और 10 राजघराने शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

DC vs LSG: गुजरात टाइटंस (GT) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 1 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱DC vs LSG: गुजरात टाइटंस (GT) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 1 रन से हराया नई दिल्ली : दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में जीत की हैट्रिक लगाने से चूक गई. बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए सीजन के 14वें मैच में डीसी को गुजरात टाइटंस […]

कृषि, परंपरा और नवाचार के समन्वय से मध्यप्रदेश बना कृषि विकास का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कृषि, परंपरा और नवाचार के समन्वय से मध्यप्रदेश बना कृषि विकास का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव कृषि आजीविका का साधन ही नहीं, भारतीय संस्कृति और जीवन पद्धति का है मूल आधार किसानों को आधुनिक तकनीक से वैज्ञानिक खेती और बेहतर मार्केट लिंकेजेस से सशक्त कर रही है राज्य […]