Adani Energy Solutions had a great fourth quarter

Adani Energy Solutions के लिए शानदार रही चौथी तिमाही, मुनाफे में तगड़ा उछाल

Adani Energy Solutions के लिए शानदार रही चौथी तिमाही, मुनाफे में तगड़ा उछाल

Mumbai: प्राइवेट सेक्टर की सबसे बड़ी ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने चौथी तिमाही के अपने नतीजे जारी कर दिए हैं। इस दौरान कंपनी के प्रॉफिट में अच्छा-खासा उछाल आया है। मार्च 2025 में समाप्त चौथी तिमाही (Q4FY25) में कंपनी प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) 714 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 381 करोड़ रुपये था। इस तरह कंपनी के PAT में 87% से ज्यादा का उछाल आया है। वहीं, पूरे साल के हिसाब से देखें तो अब तक यह आंकड़ा 2,427 करोड़ हो गया है, जबकि FY24 में यह 1,195 करोड़ था।

रेवेन्यू में भी बड़ी छलांग
अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का ऑपरेशनल रेवेन्यू भी शानदार रहा है। Q4FY25 में कंपनी का परिचालन राजस्व 4,116 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 15.6% अधिक है। Q4FY24 में कंपनी का राजस्व 3,560 करोड़ था। पूरे साल की बात करें, तो FY25 में अब तक कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 17,057 करोड़ हो गया है, जबकि FY25 में यह 14,217 करोड़ रुपये रहा। चौथी तिमाही में कंपनी की कुल इनकम 6,596 करोड़ रुपये रही है। यह आंकड़ा पिछले साल की इसी तिमाही के 4,855 करोड़ के मुकाबले 35.9% ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारती एयरटेल ने अफ्रीका स्टेक विलय के लिए मजबूत शेयरधारक समर्थन प्राप्त किया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱भारती एयरटेल ने अफ्रीका स्टेक विलय के लिए मजबूत शेयरधारक समर्थन प्राप्त किया निवेशकों का समर्थन मूल्य-संवर्धक एवं सुशासन-आधारित लेन-देन में दृढ़ विश्वास को पुष्ट करता है नई दिल्ली : भारती एयरटेल लिमिटेड (“भारती एयरटेल” या “कंपनी”) ने आज घोषणा की कि उसके लगभग 100% शेयरधारकों ने अपनी प्रमुख रणनीतिक […]

लंका प्रीमियर लीग के प्रमोटर आईपीजी ग्रुप ने की नैस्डैक-लिस्टेड पार्टनर से करोड़ों डॉलर की रणनीतिक फंडिंग की घोषणा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱लंका प्रीमियर लीग के प्रमोटर आईपीजी ग्रुप ने की नैस्डैक-लिस्टेड पार्टनर से करोड़ों डॉलर की रणनीतिक फंडिंग की घोषणा फंडिंग और साझेदारी से लीग के वैश्विक विस्तार, बेहतर व्यावसायिक लाभ और डिजिटल नवाचार को मिलेगी गति कोलंबो, श्रीलंका: लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) का छठा सीजन 10 जुलाई से शुरू होने […]