IPL 2025 MI vs GT Gujarat Titans beat Mumbai Indians by 3 wicks

IPL 2025, MI vs GT: गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराया।

IPL 2025, MI vs GT: गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराया।

गुजरात ने मुंबई को 3 विकेट से हराया:6 बॉल पर 15 रन का रिवाइज्ड टारगेट मिला था, दीपक चाहर डिफेंड नहीं कर सके कप्तान शुभमन गिल ने 43 रन की पारी खेली। गुजरात टाइटंस ने IPL के वर्षा बाधित मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराया। गुजरात को 155 रन का टारगेट मिला था।

UNN: गुजरात टाइटंस ने IPL के वर्षा बाधित मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराया। गुजरात को 155 रन का टारगेट मिला था। खेल दोबारा शुरू हुआ और गुजरात को 147 रन का रिवाइज्ड टारगेट मिला। टीम को 6 गेंद पर 15 रन की जरूरत पड़ी। दीपक चाहर इसे डिफेंड नहीं कर सके। पहली बारिश रुकने के बाद जब खेल शुरू हुआ तो गुजरात ने 15 से 18वें ओवर के बीच 25 रन बनाने में 4 विकेट गंवा दिए। बुमराह ने शुभमन गिल (43 रन) और शाहरुख खान (6 रन) को बोल्ड कर दिया। जबकि, ट्रेंट बोल्ड ने शेरफेन रदरफोर्ड (28 रन) और अश्विनी कुमार ने राशिद खान (2 रन) को चलता किया। यहीं से मैच मुंबई के हक में आ गया। दूसरी बार खेल रोके जाने के वक्त गुजरात का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 132 रन था। टीम को 12 गेंद पर 24 रन चाहिए थे, लेकिन DLS मेथड में मुंबई 5 रन से आगे थी। खेल दोबारा शुरू हुआ और टीम ने जरूरी रन बना लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सूर्यकुमार विश्व क्रिकेट के सबसे सफल टी20 कप्तान बने

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सूर्यकुमार विश्व क्रिकेट के सबसे सफल टी20 कप्तान बने रोहित दूसरे नंबर पर खिसके मुम्बई । भारतीय टीम की टी20 विश्वकप में खिताबी जीत के साथ ही सूर्यकुमार यादव इस प्रारुप के सबसे सफल कप्तान बन गये हैं। एशिया कप और टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान सूर्यकुमार […]

स्विस ओपन में भाग नहीं लेंगी सिंधु

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्विस ओपन में भाग नहीं लेंगी सिंधु श्रीकांत और प्रणय से भारत को रहेंगी उम्मीदें बासेल । भारतीय महिला बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधु स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग नहीं लेंगी। सिंधु के नहीं होने से इस टूर्नामेंट में एच एस प्रणय और किदाम्बी श्रीकांत से ही भारत को […]