MP Board declared the result Pragya in 10th Priyal topped in 12th

Mp board result 2025: एमपी बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट : 10वीं में प्रज्ञा तो 12वीं में प्रियल ने किया टॉप

-सीएम यादव ने कहा- जो बच्चे असफल हुए वो इसे अंतिम अवसर न समझें

भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज 6 मई को एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। एमपी बोर्ड 10वीं के परिणाम अनुसार प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है, जबकि एमपी बोर्ड 12वीं में प्रियल द्विवेदी टॉपर रही हैं। एमपी बोर्ड का रिजल्ट मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सुबह 10 बजे एक संवाददाता सम्मेलन में घोषित किए। इस दौरान राज्य के शिक्षा मंत्री, बोर्ड के अध्यक्ष व सचिव भी मौजूद थे। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) की 10वीं एवं 12वीं परीक्षा के रिजल्ट की औपचारिक घोषणा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने की। इस अवसर पर सीएम यादव ने कहा कि बेटियों ने फिर बाजी मारी है। उन्होंने कहा कि जो बच्चे असफल हो गए, वे यह न समझें कि यह आखिरी अवसर है। उन्हें दोबारा मौका मिलेगा। वे सालभर में दो बार परीक्षा दे सकेंगे, अत: असफल हुए छात्र निराश न हों और दोबारा परीक्षा देने का उन्हें अवसर मिलेगा। प्रदेश में 17 जून से दोबारा परीक्षा होगी, इसमें फेल होने वाले तो शामिल होंगे, साथ ही यदि कोई अपना रिजल्ट इंप्रूवमेंट करना चाहता है तो वह भी परीक्षा में बैठ सकता है। सीएम ने कहा कि यह नई शिक्षा नीति की सबसे बड़ी ताकत है।
छात्र-छात्राएं एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट एमपीबीएसई डॉट निक डॉट इन, एमपीबीएसई डॉट एमपीऑनलाइन डॉट जीओवी डॉट इन और एमपीरिजल्ट्स डॉट निक डॉट इन पर चेक कर सकते हैं। मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का स्कोरकार्ड अपना नाम या रोल नंबर दर्ज करके देखा जा सकता है। एमपी 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 74.48 प्रतिशत रहा है और सतना की प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया। टॉपर्स जिलों की सूची में नरसिंहपुर जिला सबसे आगे है, जबकि नीमच का दूसरा नंबर है। टॉपर प्रियल ने 500 अंकों में से 492 अंक हासिल किए हैं। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 212 विद्यार्थी मेरिट लिस्ट में आए हैं। मेरिट लिस्ट में 144 छात्राएं हैं, जबकि छात्र केवल 68 ही हैं। वहीं 12वीं की टॅापर्स सूची प्रियल द्विवेदी- 98.4 प्रतिशत, 492 अंक, रिमझिम करोठिया 98.2 प्रतिशत 491 ग्वालियर और हर्ष पांडे 98.0 प्रतिशत 490 अंक के साथ हैं।
एमपी बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल 16,60,252 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 7 लाख, 6 हजार छात्र 12वीं कक्षा के हैं। छात्र-छात्राओं से राज्य सरकार और बोर्ड ने अपील की है कि वे सही और अधिकृत पोर्टल्स का ही रिजल्ट देखने के लिए उपयोग करें।

×
Date : 06 May 2025 Posted By : EDITOR
Mp board result 2025: एमपी बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट : 10वीं में प्रज्ञा तो 12वीं में प्रियल ने किया टॉप
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने

📰 Generate e-Paper Clip टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने Mumbai: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार रात हुए हमले से हड़कंप मच गया. टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल खेलने पहुंचे थे, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए […]