Just hand over power to Muslims for 15 minutes

सिर्फ 15 मिनट मुसलमानों को सौंप दो सत्ता, पाकिस्तान का मिटा देंगे नामोनिशान

सिर्फ 15 मिनट मुसलमानों को सौंप दो सत्ता, पाकिस्तान का मिटा देंगे नामोनिशान

एआईएमआईएम नेता ने कहा- अब पाकिस्तान पूछे मसूद अजहर के रिश्तेदारों का धर्म

नई दिल्ली । पहलगाम में पर्यटकों की हत्या कराना पाकिस्तान और उसके पाले गए आतंकवादियों को अब भारी पड़ रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल से हमला कर तबाह कर दिया है। इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता ने कहा है कि पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात कही है। एआईएमआईएम के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमई ने पाकिस्तान पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि भारत के मुसलमानों को सिर्फ 15 मिनट के लिए सत्ता सौंप दी जाए। हम बता देंगे कि पाकिस्तान को कैसे नेस्तनाबूद कर उसका नामोनिशान मिटा देंगे। भारत के मुसलमानों ने इस टू नेशन थ्योरी को रिजेक्ट कर दिया और इसके बाद देश को बनाने में इसकी तरक्की में जो किरदार निभाया है वह अविस्मरणीय है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शोएब जमई ने कहा कि मंगलवार रात भारत की कार्रवाई जो इतिहास में दर्ज हो गई। बहुत बड़ा मील का पत्थर है। बहुत दिनों से पाकिस्तान में जो आतंकवादी ढांचा है, कैंप है, उसका नेस्तानाबूद होना जरूरी था। जो भी आंखें, जो भी ताकत हमारी सीमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगी उन ताकतों को नेस्तानाबूद करना, उन आंखों को नोचना जरूरी है। उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी का जिक्र करते हुए कहा कि जब बात भारत के आन-बान शान पर आती है तो भारत का हर मुसलमान अपना बलिदान देकर सीमा की हिफाजत करने के लिए तैयार है।
जमई ने कहा कि पाकिस्तानी आतंकवादियों ने भारत के पीएम को ही नहीं, यहां के सभी लोगों को चैलेंज किया था। अब पाकिस्तान पूछे मसूद अजहर के रिश्तेदारों का धर्म। धर्म पूछकर पहलगाम में लोगों को मारा, क्योंकि उनकी साजिश थी कि देश में हिंदू-मुस्लिम में नफरत पैदा की जाए लेकिन यहां के लोग इस साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ऑस्ट्रेलिया T-20 वर्ल्डकप से लगभग बाहर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱ऑस्ट्रेलिया T-20 वर्ल्डकप से लगभग बाहर लगातार तीसरी जीत से श्रीलंका सुपर-8 में पहुंचा UNN: ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड कप में एक और करारी हार झेलनी पड़ी है। उसे सोमवार के तीसरे मैच में श्रीलंका ने 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम इस टूर्नामेंट से लगभग […]

India AI Impact Summit 2026 : 30+ देशों की भागीदारी, 600 स्टार्टअप्स के साथ PM मोदी ने किया AI Impact Summit का शुभारंभ

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India AI Impact Summit 2026 : 30+ देशों की भागीदारी, 600 स्टार्टअप्स के साथ PM मोदी ने किया AI Impact Summit का शुभारंभ समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य, नवाचार और वैश्विक सहयोग पर हुई अहम चर्चा आकाश अंबानी ने जियो के AI इकोसिस्टम की जानकारी प्रधानमंत्री को दी PM […]