Major action against Naxalites in Karregutta of Bijapur

बीजापुर के कर्रेगुट्टा में नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई, 19 शव बरामद – दो टॉप कमांडरों की पहचान

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा इलाके में चल रहे सुरक्षाबलों के बड़े ऑपरेशन में अब तक 19 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। इनमें 8 पुरुष और 11 महिलाएं शामिल हैं। मारे गए नक्सलियों में संगठन के कई अहम चेहरे शामिल बताए जा रहे हैं। अब तक की पहचान में दो वरिष्ठ नक्सली कमांडरों की पुष्टि हो चुकी है दक्षिण जोनल कमेटी सदस्य और गालिकोंडा एरिया कमेटी प्रभारी काकुरी पंडन्ना उर्फ जगन तथा डिविजनल कमेटी मेंबर और कालिमेला एरिया कमेटी प्रभारी वागा पोडियामी उर्फ रमेश। शेष शवों की शिनाख्त का कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में नक्सलियों का आखिरी मजबूत गढ़ था, जिसे अब सुरक्षा बलों ने चारों ओर से घेर लिया है। ऑपरेशन कगार के तहत चलाए जा रहे इस अभियान को सुरक्षा बलों की अब तक की सबसे बड़ी सफलता माना जा रहा है। इस ऑपरेशन की अहमियत को देखते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह दिल्ली से लगातार इसकी निगरानी कर रहे हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ के एडीजी (नक्सल ऑपरेशंस) विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल और बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज भी मोर्चे पर रणनीति और संचालन की निगरानी कर रहे हैं। नक्सलियों को उनके ठिकाने में घेरने के लिए डीआरजी, कोबरा, सीआरपीएफ और एसटीएफ के जवान लगातार साहसिक कार्रवाई कर रहे हैं और क्षेत्र में शांति बहाली की दिशा में निर्णायक कदम उठाया गया है।

×
Date : 08 May 2025 Posted By : EDITOR
बीजापुर के कर्रेगुट्टा में नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई, 19 शव बरामद – दो टॉप कमांडरों की पहचान
News Image

बीजापुर के कर्रेगुट्टा में नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई, 19 शव बरामद - दो टॉप कमांडरों की पहचान

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा इलाके में चल रहे सुरक्षाबलों के बड़े ऑपरेशन में अब तक 19 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। इनमें 8 पुरुष और 11 महिलाएं शामिल हैं। मारे गए नक्सलियों में संगठन के कई अहम चेहरे शामिल बताए जा रहे हैं। अब तक की पहचान में दो वरिष्ठ नक्सली कमांडरों की पुष्टि हो चुकी है दक्षिण जोनल कमेटी सदस्य और गालिकोंडा एरिया कमेटी प्रभारी काकुरी पंडन्ना उर्फ जगन तथा डिविजनल कमेटी मेंबर और कालिमेला एरिया कमेटी प्रभारी वागा पोडियामी उर्फ रमेश। शेष शवों की शिनाख्त का कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में नक्सलियों का आखिरी मजबूत गढ़ था, जिसे अब सुरक्षा बलों ने चारों ओर से घेर लिया है। ऑपरेशन कगार के तहत चलाए जा रहे इस अभियान को सुरक्षा बलों की अब तक की सबसे बड़ी सफलता माना जा रहा है। इस ऑपरेशन की अहमियत को देखते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह दिल्ली से लगातार इसकी निगरानी कर रहे हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ के एडीजी (नक्सल ऑपरेशंस) विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल और बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज भी मोर्चे पर रणनीति और संचालन की निगरानी कर रहे हैं। नक्सलियों को उनके ठिकाने में घेरने के लिए डीआरजी, कोबरा, सीआरपीएफ और एसटीएफ के जवान लगातार साहसिक कार्रवाई कर रहे हैं और क्षेत्र में शांति बहाली की दिशा में निर्णायक कदम उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार में 2387.60 करोड़ रूपये लागत की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार में 2387.60 करोड़ रूपये लागत की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण परियोजना से 260 गांवों की 57,422 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और करीब 72 हजार किसान होंगे लाभान्वित मुख्यमंत्री ने 188 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव […]

झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी

📰 Generate e-Paper Clip झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी रांची। अभी तक समग्र शिक्षा अभियान के तहत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी दूसरे राज्य शैक्षणिक भ्रमण पर जाते थे। हाल के वर्षों में यह योजना भी बंद थी। […]