They tried to stop me but could not because I have the power of

मुझे रोकने की कोशिश की, रोक नहीं सके क्योंकि मेरे पीछे युवाओं की शक्ति है

राहुल गांधी ने छात्रों से कहा- पीएम ने दबाव में की जाति जनगणना की घोषणा

पटना । लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अंबेडकर छात्रावास में छात्रों को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। बिहार कांग्रेस ने दावा किया है कि दरभंगा जिला प्रशासन ने उन्हें यह कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार पुलिस ने मुझे रोकने की कोशिश की लेकिन वह हमें इसलिए नहीं रोक पाए, क्योंकि मेरे पीछे युवाओं की शक्ति है। दुनिया की कोई ताकत मुझे रोक नहीं सकती। वे मुझे रोक नहीं पाए क्योंकि आपकी सत्ता मुझ पर नज़र रख रही है। हमने पीएम मोदी से कहा था कि आपको जनगणना करानी होगी।
राहुल गांधी ने कहा कि आपके दबाव में पीएम मोदी ने देश में जाति जनगणना की घोषणा की है। आपके दबाव से डरकर उन्होंने संविधान को अपने माथे पर रखा लिया है, लेकिन उनकी सरकार लोकतंत्र, संविधान और अल्पसंख्यकों के खिलाफ है। यह अडानी-अंबानी की सरकार है, आपकी नहीं। मैं गारंटी देता हूं कि जैसे ही देश और बिहार में हमारी सरकार बनेगी, और जो आप चाहते हैं वह सब लागू करेंगे।
राहुल ने कहा कि देश की 90 फीसदी आबादी को अपनी ताकत समझनी होगी। आपका ध्यान भटकाकर आपको रोका जा रहा है। ब्यूरोक्रेसी, कॉर्पोरेट इंडिया, एजुकेशन सिस्टम, मेडिकल सिस्टम में इस 90 फीसदी आबादी का कोई नहीं मिलेगा। लेकिन…अगर मनरेगा की सूची निकालेंगे तो उसमें सिर्फ दलित, पिछड़ा और आदिवासी वर्ग के लोग मिलेंगे। सारे के सारे कांट्रैक्ट, सारा धन चंद लोगों के हाथ में जाता है और आपको उल्टी-सीधी बातें बताकर आपका ध्यान भटकाया जाता है, इसलिए आपको एक साथ खड़े होना है।
उन्होंने कहा कि देश में दलितों, पिछड़ों, अतिपिछड़ों और आदिवासियों के साथ 24 घंटे अन्याय होता है। आपके साथ भेदभाव होता है और आपको शिक्षा के सिस्टम में रोका जाता है। इसलिए हमारी मांग है कि सही तरीके से जातिगत जनगणना कराई जाए। प्राइवेट कॉलेज और यूनिवर्सिटी में आरक्षण लागू हो, लेकिन पीएम मोदी और बिहार सरकार ये कानून लागू नहीं कर रही है, इसलिए हम इनपर दबाव डालेंगे और ये करके दिखाएंगे। जैसे ये हमें यहां आने से नहीं रोक पाए, वैसे ही आगे भी नहीं रोक पाएंगे।

×
Date : 16 May 2025 Posted By : EDITOR
मुझे रोकने की कोशिश की, रोक नहीं सके क्योंकि मेरे पीछे युवाओं की शक्ति है
News Image

मुझे रोकने की कोशिश की, रोक नहीं सके क्योंकि मेरे पीछे युवाओं की शक्ति है

राहुल गांधी ने छात्रों से कहा- पीएम ने दबाव में की जाति जनगणना की घोषणा

पटना । लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अंबेडकर छात्रावास में छात्रों को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। बिहार कांग्रेस ने दावा किया है कि दरभंगा जिला प्रशासन ने उन्हें यह कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार पुलिस ने मुझे रोकने की कोशिश की लेकिन वह हमें इसलिए नहीं रोक पाए, क्योंकि मेरे पीछे युवाओं की शक्ति है। दुनिया की कोई ताकत मुझे रोक नहीं सकती। वे मुझे रोक नहीं पाए क्योंकि आपकी सत्ता मुझ पर नज़र रख रही है। हमने पीएम मोदी से कहा था कि आपको जनगणना करानी होगी।
राहुल गांधी ने कहा कि आपके दबाव में पीएम मोदी ने देश में जाति जनगणना की घोषणा की है। आपके दबाव से डरकर उन्होंने संविधान को अपने माथे पर रखा लिया है, लेकिन उनकी सरकार लोकतंत्र, संविधान और अल्पसंख्यकों के खिलाफ है। यह अडानी-अंबानी की सरकार है, आपकी नहीं। मैं गारंटी देता हूं कि जैसे ही देश और बिहार में हमारी सरकार बनेगी, और जो आप चाहते हैं वह सब लागू करेंगे।
राहुल ने कहा कि देश की 90 फीसदी आबादी को अपनी ताकत समझनी होगी। आपका ध्यान भटकाकर आपको रोका जा रहा है। ब्यूरोक्रेसी, कॉर्पोरेट इंडिया, एजुकेशन सिस्टम, मेडिकल सिस्टम में इस 90 फीसदी आबादी का कोई नहीं मिलेगा। लेकिन...अगर मनरेगा की सूची निकालेंगे तो उसमें सिर्फ दलित, पिछड़ा और आदिवासी वर्ग के लोग मिलेंगे। सारे के सारे कांट्रैक्ट, सारा धन चंद लोगों के हाथ में जाता है और आपको उल्टी-सीधी बातें बताकर आपका ध्यान भटकाया जाता है, इसलिए आपको एक साथ खड़े होना है।
उन्होंने कहा कि देश में दलितों, पिछड़ों, अतिपिछड़ों और आदिवासियों के साथ 24 घंटे अन्याय होता है। आपके साथ भेदभाव होता है और आपको शिक्षा के सिस्टम में रोका जाता है। इसलिए हमारी मांग है कि सही तरीके से जातिगत जनगणना कराई जाए। प्राइवेट कॉलेज और यूनिवर्सिटी में आरक्षण लागू हो, लेकिन पीएम मोदी और बिहार सरकार ये कानून लागू नहीं कर रही है, इसलिए हम इनपर दबाव डालेंगे और ये करके दिखाएंगे। जैसे ये हमें यहां आने से नहीं रोक पाए, वैसे ही आगे भी नहीं रोक पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने

📰 Generate e-Paper Clip टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने Mumbai: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार रात हुए हमले से हड़कंप मच गया. टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल खेलने पहुंचे थे, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए […]