Defense Minister Rajnath Singh reached Bhuj Airbase

भुज एयरबेस पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा— भारतीय वायुसेना ने महज 23 मिनट में दुश्मन के मंसूबों को ध्वस्त करके रख दिया

भुज । रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को गुजरात स्थित भुज एयरफोर्स स्टेशन का दौरा किया और सैनिकों को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की सफलता की सराहना की। उन्होंने कहा, कि जितनी देर में लोग नाश्ता-पानी करते हैं, उतनी देर में आपने दुश्मनों को निपटा दिया।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के साहस और सटीकता की तारीफ करते हुए कहा कि महज 23 मिनट में भारतीय वायुसेना ने दुश्मन के मंसूबों को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने इस ऑपरेशन को आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम बताया। राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर परोक्ष रूप से हमला बोलते हुए कहा कि वहां परमाणु हथियारों का होना और आतंकवादियों की पहुंच में होना पूरी दुनिया के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा, कि पाकिस्तान ऐसे बारूद के ढेर पर बैठा है, जिसके चारों ओर माचिसें आपस में लड़ रही हैं।
रक्षामंत्री राजनाथ ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा, कि कागज का है लिबास, चिरागों का शहर है, चलना संभल-संभलकर क्योंकि तुम नशे में हो। यह बयान पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश देता है कि भारत अपनी सुरक्षा को लेकर किसी भी स्तर तक जा सकता है और हर खतरे का जवाब देने में सक्षम है।
सैनिकों के शौर्य को किया सलाम
अपने संबोधन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सेना का मनोबल, तैयारी और त्वरित प्रतिक्रिया दर्शाता है कि भारत अब सिर्फ प्रतिक्रिया नहीं देता, बल्कि पहल भी करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना सिर्फ देश की सीमाओं की रक्षा नहीं करती, बल्कि आतंकवाद के विरुद्ध वैश्विक युद्ध में अग्रिम पंक्ति में खड़ी है।

×
Date : 16 May 2025 Posted By : EDITOR
भुज एयरबेस पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा— भारतीय वायुसेना ने महज 23 मिनट में दुश्मन के मंसूबों को ध्वस्त करके रख दिया
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने

📰 Generate e-Paper Clip टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने Mumbai: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार रात हुए हमले से हड़कंप मच गया. टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल खेलने पहुंचे थे, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए […]