May 31 to Mark a New Chapter of Development in mp

MP: मध्यप्रदेश में 31 मई को लिखा जाएगा विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया अध्याय

मध्यप्रदेश में 31 मई को लिखा जाएगा विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया अध्याय

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन का शुभारंभ

इंदौर मेट्रो, दतिया-सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल शुभारंभ

प्रधानमंत्री श्री मोदी क्षिप्रा नदी पर 778 करोड़ के घाट निर्माण कार्यों का भोपाल से करेंगे वर्चुअल भूमि-पूजन

483 करोड़ से बने 1271 नवीन अटल ग्राम सेवा सदन (पंचायत भवन) की पहली किश्त का अंतरण

भोपाल : मध्यप्रदेश के लिए 31 मई का दिन एक ऐतिहासिक होगा। इस दिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर भोपाल के जम्बूरी मैदान में महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में प्रधानमंत्री श्री मोदी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी 483 करोड़ से बने 1271 नवीन अटल ग्राम सेवा सदन (पंचायत भवन) की पहली किश्त का अंतरण भी करेंगे
महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन
प्रधानमंत्री श्री मोदी इस महासम्मेलन में लोकमाता देवी अहिल्याबाई को समर्पित डाक टिकट और स्मृति सिक्का जारी करेंगे। इसके साथ ही आदिवासी, लोक एवं पारंपरिक कलाओं में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कलाकर को राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी इस अवसर पर देवी अहिल्याबाई के सुशासन, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक योगदान पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे।
इंदौर मेट्रो का उद्घाटन
प्रधानमंत्री श्री मोदी भोपाल से वर्चुअली इंदौर मेट्रो के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर का शुभारंभ करेंगे। यह 6 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर मेट्रो यलो लाइन का हिस्सा है जिसमें 5 स्टेशन शामिल हैं। देश के स्वच्छतम शहर इंदौर को एक आधुनिक, प्रदूषण-मुक्त और तेज यातायात सुविधा से सुसज्जित करेगा।
दतिया और सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण
प्रधानमंत्री श्री मोदी दतिया एवं सतना में नवनिर्मित एयरपोर्ट्स का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। दतिया एयरपोर्ट 60 करोड़ की लागत से विकसित किया गया है और यह धार्मिक नगरी को देशभर से बेहतर रूप से जोड़ेगा। सतना एयरपोर्ट, 37 करोड़ की लागत से निर्मित किया गया है। यह एयरपोर्ट विन्ध्य क्षेत्र के पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग क्षेत्र को नई उड़ान देगा।
नमामि क्षिप्रा परियोजना के अंतर्गत 778 करोड़ के घाटों और कार्यों का भूमि-पूजन
प्रधानमंत्री श्री मोदी सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत क्षिप्रा नदी पर 778.91 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले घाटों का वर्चुअल भूमि-पूजन करेंगे। इसके साथ ही 80 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के बैराज, स्टॉप डैम और वेटेड कॉजवे निर्माण कार्य भी शुरू होंगे। यह कार्य धार, उज्जैन, इंदौर, देवास और अन्य जिलों में किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री श्री मोदी इसी दिन भोपाल से वर्चुअली उज्जैन में सिंहस्थ महापर्व 2028 के लिए निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा ₹778.91 करोड़ की लागत से घाट निर्माण का भूमि-पूजन किया जाएगा। यह निर्माण शनि मंदिर से लेकर नागदा बायपास तक 29 किलोमीटर लंबाई में होगा। ये सभी संरचनाएं क्षिप्रा और कान्ह नदियों के जल प्रवाह को बनाए रखने में सहायक होंगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन सभी आयोजनों में उपस्थित रहेंगे।
31 मई, 2025 को मध्यप्रदेश सामाजिक, सांस्कृतिक और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में नए युग में प्रवेश करेगा। यह दिन देवी अहिल्याबाई की प्रेरणा से महिला सशक्तिकरण, प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की एक भव्य झलक प्रस्तुत करेगा। सम्मेलन से प्रदेश की लगभग 2 लाख नारी शक्ति की सहभागिता होगी।

×
Date : 29 May 2025 Posted By : EDITOR
MP: मध्यप्रदेश में 31 मई को लिखा जाएगा विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया अध्याय
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने

📰 Generate e-Paper Clip टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने Mumbai: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार रात हुए हमले से हड़कंप मच गया. टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल खेलने पहुंचे थे, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए […]