Gutkha mafia Kishore Wadhwani was beaten up in public on the

टैक्स चोर-गुटखा माफिया किशोर वाधवानी के साथ सरेआम सड़क पर हुई जमकर मारपीट

टैक्स चोर-गुटखा माफिया किशोर वाधवानी के साथ सरेआम सड़क पर हुई जमकर मारपीट

दिनदहाड़े यूपी की कार में जबरदस्ती बंधक बनाने का भी हुआ प्रयास

इंदौर : टैक्स चोर-गुटखा माफिया किशोर वाधवानी के साथ सरेआम सड़क पर जमकर मारपीट हुई है। आज एक वीडियो में माणिकबाग ब्रिज जिसमें गुटखा माफिया को कार से जबरदस्ती निकालते और मारपीट करते हुए देखा जा रहा है। दबंग दुनिया अखबार के मालिक किशोर वाधवानी की कुटाई 100 करोड़ रुपए के लेनदेन के मामले में हुई है। दिनदहाड़े उत्तर प्रदेश की कार में किशोर वाधवानी को जबरदस्ती बंधक बनाने का भी प्रयास किया गया है। मौका-ए-वारदात पर बंदूक भी निकली, जो वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रही है। यह घटना आज दोपहर करीब 1 बजे माणिकबाग ब्रिज पर गुरुनानक निवास के पास घटी। जानकारी के अनुसार, किशोर वाधवानी अपनी गाड़ी रोककर शिव पार्वती मंदिर के पास खड़ा था, तभी उत्तर प्रदेश और दिल्ली से आए व्यापारियों ने गुटखा माफिया को घेर लिया।
मौका-ए-वारदात पर बंदूक भी निकली
वीडियो में साफ दिख रहा है कि व्यापारियों ने वाधवानी को उसकी कार से बाहर निकाला और खुलेआम पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान एक बंदूक भी निकाली गई, जो वीडियों में स्पष्ट दिखाई दे रही है। यह पूरा विवाद मिलावटी कत्थे (जो पान मसाला में उपयोग होता है) के अवैध लेनदेन से जुड़ा है। इस मामले में किसी ‘पांडेय’ की भी अहम भूमिका बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

किसानों के हित में समर्पित होकर कार्य करें कृषि कर्मयोगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱किसानों के हित में समर्पित होकर कार्य करें कृषि कर्मयोगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री किसान कल्याण डैशबोर्ड प्रारंभ, पैक्स समितियों में सदस्यता वृद्धि महाअभियान का भी हुआ शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुरू की किसानों के लिए टोल फ्री – 155253 सीएम किसान हेल्पलाइन भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन […]

जबलपुर में दर्दनाक हादसा: बरगी डैम में क्रूज डूबा, 6 की मौत, कई लापता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जबलपुर में दर्दनाक हादसा: बरगी डैम में क्रूज डूबा, 6 की मौत, कई लापता मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। पर्यटकों से भरा MP टूरिज्म का क्रूज तेज आंधी और तूफान के बीच डूब गया। जबलपुर बरगी डैम हादसा: […]