Indore will also become number one in the field of art

Madhya Pradesh: स्वच्छता के साथ ही कला के क्षेत्र में भी इंदौर बनेगा अव्वल

Madhya Pradesh : स्वच्छता के साथ ही कला के क्षेत्र में भी इंदौर बनेगा अव्वल

सचिव विवेक अग्रवाल ने केन्द्रीय संग्रहालय एवं लालबाग पैलेस का किया निरीक्षण

इंदौर : संस्कृति विभाग भारत सरकार के सचिव विवेक अग्रवाल ने आज इंदौर के लालबाग, केन्द्रीय संग्रहालय आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भारत सरकार द्वारा संग्रहालय के विकास कार्यों की प्रस्तावित योजना की समीक्षा की। साथ ही संग्रहालय में संजोयी पुरातत्वीय धरोहर तथा उसके प्रदर्शन की जानकारी ली।
सचिव श्री विवेक अग्रवाल द्वारा संग्रहालय में ऑडियो गाईड व संग्रहालय भवन में प्रदर्शन व्यवस्था के संबंध में विभाग की ओर से स्क्रीप्ट तैयार करने के संबंध में निर्देश दिये गये, जिससे दर्शकों को इतिहास व पुरासामग्री की जानकारी रूचिकर रूप से प्रस्तुत की जा सके। सचिव श्री अग्रवाल द्वारा पटना संग्रहालय के अनुरूप संग्रहालय प्रदर्शन पर जोर दिया गया तथा संग्रहालय के स्टाफ तथा वास्तुविद को पटना संग्रहालय का अध्ययन किये जाने के निर्देश दिये गये। संग्रहालय के प्रस्तावित कैफेटरिया एवं सुविधा घर आदि के संबंध में भी जानकारी ली। उनके द्वारा कैफेटेरिया को भी युवाओं के अनुरूप बनाये जाने पर जोर दिया गया, जिससे अधिक से अधिक युवा संग्रहालय से जुड़ सके।
सचिव श्री अग्रवाल ने कहा कि इंदौर प्रदेश की वाणिज्यिक राजधानी होने के साथ-साथ साफ-सफाई में भी नंबर वन है। अब इसे कला के क्षेत्र में भी नंबर वन बनाना है। दिल्ली में जैसे राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय है, जहां से बड़े-बड़े नाट्यकर्मी और फिल्म अभिनेता निकले हैं, ऐसी ही संस्था इंदौर में भी बने, इसके लिये केन्द्र और राज्य सरकार का सहयोग लिया जायेगा। यहां के स्थानीय कलाकारों के साथ संवाद किया जायेगा। इंदौर शहर से एम.एफ. हुसैन जैसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकार हुए हैं और अभी भी कई ऐसे कलाकार है जो इंदौर की सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिये काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय स्तर की एक संस्था की शुरूआत की जाये। ललित कला को बढ़ावा देने के लिए और प्रयासों की आवश्यकता है। इंदौर सांस्कृतिक केन्द्र है, यहां एक आधुनिक कला गैलरी की आवश्यकता है। इसके लिये अधिक प्रयासों की आवश्यकता है।
सचिव श्री विवेक अग्रवाल द्वारा संग्रहालय भ्रमण के पश्चात लालबाग पैलेस का भी भ्रमण किया गया। यहाँ उन्होंने IGNCA के कार्यों को बारीकी से देखा व उनके द्वारा स्टफड टाईगर, पेंथर आदि के अनुरक्षण कार्यों को देखकर कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान सांसद श्री शंकर लालवानी, संभागायुक्त श्री दीपक सिंह, कलेक्टर श्री आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, अधीक्षण पुरातत्वविद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण भोपाल, पर्यटन एवं पुरातत्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

×
Date : 02 June 2025 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh: स्वच्छता के साथ ही कला के क्षेत्र में भी इंदौर बनेगा अव्वल
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]

Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी और वन जस्ट वर्ल्ड के बीच एमओयू; एनएसएस दिवस पर सतत भविष्य का संदेश

📰 Generate e-Paper Clip Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी और वन जस्ट वर्ल्ड के बीच एमओयू; एनएसएस दिवस पर सतत भविष्य का संदेश इंदौर: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर नेवन जस्ट वर्ल्ड (One Just World) के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्यसतत विकास, पर्यावरणीय जिम्मेदारी, विद्यार्थी सहभागिता, सतत एवं प्लांट-बेस्ड फूड सिस्टम तथा पशु कल्याणको बढ़ावा देना […]