Indore youth's body found in a ditch in Shillong

शिलांग की खाई में मिला इंदौर के युवक का शव, हनीमून पर गया था कपल, पत्नी अब भी लापता

इंदौर : शिलांग से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। इंदौर से हनीमून के लिए मेघालय गए कपल में से लापता राजा रघुवंशी का शव 11वें दिन एक गहरी खाई में मिला है। वहीं उनकी पत्नी सोनम की तलाश अब भी जारी है। राजा इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी थे। कपल 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय पहुंचा था। 23 मई को उनकी लावारिस बाइक शिलांग के सोहरारिम इलाके के पास ओसरा हिल्स में मिली थी। इसके बाद से दोनों लापता थे। सोनम के भाई गोविंद ने जब दोनों से संपर्क नहीं हो पाया, तब गूगल सर्च से बाइक रेंटल कंपनी की जानकारी निकाली और मामला सामने आया। इस गंभीर मामले को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा से सीधी बात की। इसके बाद इंदौर के सांसद शंकर लालवानी भी परिवार के सदस्यों के साथ शिलांग पहुंचे और मेघालय के डीजीपी इदशिषा नोंगरांग से मुलाकात की। जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। ओसरा हिल्स के खतरनाक और दुर्गम इलाके में तलाशी अभियान लगातार जारी है। स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वॉड और ड्रोन की मदद ली जा रही है, लेकिन घना कोहरा, बारिश और फिसलन के कारण सर्च ऑपरेशन में काफी परेशानी आ रही है। राजा के भाई विपिन और सचिन, साथ ही सोनम के भाई गोविंद भी मौके पर मौजूद हैं और स्थानीय टीम के साथ मिलकर तलाश कर रहे हैं। राजा के छोटे भाई सचिन रघुवंशी ने बताया कि इलाके में मौसम तेजी से बदल रहा है। रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे रास्ते और भी खतरनाक हो गए हैं। घना कोहरा ड्रोन ऑपरेशन में भी बाधा बन रहा है। फिलहाल पूरे देश की निगाहें इस दुखद मामले पर टिकी हैं और सभी सोनम की सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं।

×
Date : 02 June 2025 Posted By : EDITOR
शिलांग की खाई में मिला इंदौर के युवक का शव, हनीमून पर गया था कपल, पत्नी अब भी लापता
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]

Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी और वन जस्ट वर्ल्ड के बीच एमओयू; एनएसएस दिवस पर सतत भविष्य का संदेश

📰 Generate e-Paper Clip Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी और वन जस्ट वर्ल्ड के बीच एमओयू; एनएसएस दिवस पर सतत भविष्य का संदेश इंदौर: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर नेवन जस्ट वर्ल्ड (One Just World) के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्यसतत विकास, पर्यावरणीय जिम्मेदारी, विद्यार्थी सहभागिता, सतत एवं प्लांट-बेस्ड फूड सिस्टम तथा पशु कल्याणको बढ़ावा देना […]