Water Resources Minister Silawat met Union Education Minister

 Madhya Pradesh -Indore: जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रधान से की भेंट

Madhya Pradesh -Indore: जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रधान से की भेंट

इंदौर –  जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के इंदौर आगमन पर उनसे सौजन्य भेंट की। श्री सिलावट ने उनका आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री श्री प्रधान से सांवेर विधानसभा  के निपानिया क्षेत्र में नवीन केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग की। मंत्री श्री सिलावट ने केंद्रीय मंत्री श्री प्रधान को अवगत कराया की सांवेर विधानसभा अंतर्गत नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 36 के निपानिया क्षेत्र में 60 से अधिक कॉलोनियां, केन्द्रीय संगठन के कार्यालय एवं औद्योगिक इकाईयां तथा कई अस्पताल हैं। यहां की आबादी लगभग एक लाख से अधिक है, जिनमें सैकड़ों केन्द्रीय अधिकारी-कर्मचारी निवास करते हैं। निपानिया के इस क्षेत्र में केन्द्रीय विद्यालय नहीं होने से केन्द्रीय औद्योगिक इकाईयों के अधिकारियों-कर्मचारियों के बच्चों को शिक्षा अर्जन हेतु शहर से दूर जाना पड़ता है, जिसके कारण बच्चों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। उक्त क्षेत्र में केन्द्रीय विद्यालय की नवीन शाखा खोलने हेतु पर्याप्त भूमि एवं संसाधन उपलब्ध है। श्री सिलावट ने आग्रह किया कि विधानसभा क्षेत्र सांवेर अंतर्गत इंदौर नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 35 के निपानिया क्षेत्र में एक केन्द्रीय विद्यालय स्वीकृत करने हेतु समुचित आदेश प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh: वी 5G उज्जैन और 9 अन्य शहरों में हुआ लाईव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh: वी 5G उज्जैन और 9 अन्य शहरों में हुआ लाईव – वी की 5G सेवाएँ उज्जैन, ओंकारेश्वर, देपालपुर, महेश्वर, बाग धार, हतोद, बेटमा, खजुराहो, सीहोर और कोठरी कलां में शुरू हुईं – भारत के सबसे पवित्र आध्यात्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में से एक, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग को मिलेगी हाई-स्पीड […]

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता की 80 वीं वर्षगांठ पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश को स्वतंत्र करवाने के लिए […]