CM Mohan Yadav's younger son Dr. Abhimanyu got engaged

CM मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु की डॉक्टर इशिता से सगाई

CM मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु की डॉक्टर इशिता से सगाई

Bhopal : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के घर शहनाई बजने वाली है। उनके छोटे बेटे की सगाई हो गई है। एक साधारण कार्यक्रम में बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई डॉ. इशिता यादव से हुई है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से स्वयं इसकी जानकारी दी है। इस कार्यक्रम में केवल करीबी लोग ही शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि सगाई का कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित किया गया था, जिसमें कुछ करीबी लोग ही उपस्थित थे। भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेता, दोनों परिवारों के करीबी सदस्य और सरकार से जुड़े कुछ विशेष लोग ही इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। बताया गया कि यह कार्यक्रम बहुत ही साधारण और पारिवारिक रहा।
जानकारी के अनुसार, डॉ. इशिता यादव और डॉ. अभिमन्यु यादव डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे हैं और पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) कर रहे हैं। एक ओर जहां अभिमन्यु LNTC मेडिकल कॉलेज में मास्टर्स इन सर्जरी की पढ़ाई कर रहे हैं, वहीं इशिता MBBS करने के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। इशिता मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के सेल्दा गांव की रहने वाली हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि बाबा श्री महाकाल और श्री गोपाल कृष्ण की परम कृपा एवं पूज्य पिताश्री और माताश्री के आशीर्वाद से पुत्र चिरंजीव डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई, खरगोन के श्री दिनेश यादव जी की सुपुत्री डॉ. इशिता यादव के साथ संपन्न हुई। इस पुनीत, पावन मंगल बेला पर सभी वरिष्ठजनों ने आशीर्वाद प्रदान किया, स्वजनों ने बधाइयाँ दीं। आप सभी का हृदय से आभार एवं अभिवादन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: खुले मन से मध्यप्रदेश में करें निवेश, हरसंभव करेंगे मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: खुले मन से मध्यप्रदेश में करें निवेश, हरसंभव करेंगे मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव लगभग 6 हजार 200 करोड़ रूपये निवेश कर प्रदेश में सेमीकंडक्टर परियोजना स्थापित करेगी कम्पनी मुख्यमंत्री से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के निवेशक लगभग 2500 प्रत्यक्ष रोजगार होंगे सृजित भोपाल : मुख्यमंत्री […]