Raja Raghuvanshi murder case pushed into the ditch Sonam

राजा रघुवंशी हत्याकांड : Honeymoon Mystery खाई में धक्का : ‘मार दो इसे!’..20 लाख दूंगी.. सोनम रघुवंशी

राजा रघुवंशी हत्याकांड : खाई में धक्का : ‘मार दो इसे!’..20 लाख दूंगी.. सोनम रघुवंशी

राजा रघुवंशी मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। राजा की हत्या की मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी थी। पुलिस ने सोनम समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड के समय सोनम रघुवंशी भी वहां मौजूद थी. इसके बाद आरोपियों ने राजा का शव गहरी खाई में फेंक दिया.

इंदौर । इंदौर के रहने वाले राजा मर्डर केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। पहले राजा और सोनम की गुमशुदगी पर लोग तरह-तरह की चर्चा करते रहे और फिर राजा की हत्या के आरोप में सोनम की गिरफ्तारी ने सबको हिलाकर रख दिया है। 11 मई को शादी, 23 मई पति की हत्या और 9 जून को पत्नी की गिरफ्तारी, महज 30 दिन में सुखी-संपन्न दो परिवार बर्बाद हो गए। इस पूरे मामले में सोनम लगातार एक नई साजिश रचती नजर आती है।
राजा और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। यह अरेंज मैरिज थी, जिसके लिए दोनों परिवार के लोग सहमत थे। राजा और सोनम रघुवंशी समाज से आते हैं। दोनों के परिवारों ने सामाजिक बुकलेट में उनका ब्योरा देकर शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। मांगलिक होने की वजह से दोनों की कुंडली का मिलान हुआ। दोनों परिवारों के बीच मेल-मिलाप हुआ और फिर रिश्ता तय हुआ।

हनीमून पर थे फिर बंद हुआ फोन
शादी के 9 दिन बाद 20 मई को सोनम और राजा हनीमून के लिए निकल गए। दोनों पहले गुवाहाटी और फिर शिलॉन्ग पहुंचे। सोनम की गिरफ्तारी के बाद राजा की मां ने बताया कि सोनम ने ही हनीमून के लिए टिकट कराया था। राजा इतनी जल्दी हनीमून पर नहीं जाना चाहता था लेकिन सोनम के टिकट लेने और उसकी जिद को देखते हुए उसे जाना पड़ा। 22 मई तक राजा और सोनम की परिवार से बात होती रही। फिर अचानक राजा का फोन बंद हो गया। कुछ समय तक सोनम राजा की मां से संपर्क में रही। फिर वह भी लापता हो गई। अब दोनों की तलाश होने लगी। शिलॉन्ग पुलिस ने दोनों की तलाशी शुरू की तो मीडिया में खबरें आने लगीं।


लावारिस स्कूटी मिली जिस पर राजा और सोनम घूमने निकले थे
काफी तलाश के बाद पहले पुलिस को लावारिस स्कूटी मिली जिस पर राजा और सोनम घूमने निकले थे। बाद में 2 जून को एक गहरी खाई में राजा की लाश मिली। लेकिन सोनम का कुछ अता-पता नहीं था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि राजा की धारदार हथियार से हत्या की गई है। 9 जून को सुबह अचानक सोनम की गिरफ्तारी की खबर आई। वह देर रात यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली। उसने ढाबे वाले से फोन मांगकर अपने परिवार से संपर्क किया। पुलिस के सामने सरेंडर के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मेघालय पुलिस के डीजीपी ने कहा कि शुरुआती जांच के आधार पर पाया गया कि सोनम पति की हत्या में शामिल थी और उसने सुपारी देकर घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
राजा को रास्ते से हटाने का फैसला किया
राज कुशवाह असल में सोनम के परिवार की एक फैक्ट्री का कर्मचारी था। वह यहां अकाउंट का काम देखता था। सोनम भी पढ़ाई पूरी करने के बाद यहां आती जाती थी। यहीं सोनम और राज के बीच दोस्ती हो गई। फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। इस बीच सोनम की शादी राजा से हो गई। संग छूटते देख सोनम और राज ने मिलकर राजा को रास्ते से हटाने का फैसला किया। पुलिस के मुताबिक शादी के सात दिन बाद ही सोनम और राज ने राजा की हत्या की पूरी प्लानिंग कर ली थी। इसके बाद राज ने अपने दोस्तों को मेघायल भेजकर राजा की हत्या कराई। मेघालय पुलिस का कहना है कि सुपारी किलर्स की गिरफ्तारी के बाद सोनम समझ गई थी कि अब वह अधिक समय तक भाग नहीं सकती है, इसलिए उसने सरेंडर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

पाकिस्तानी TikTok स्टार शमसू बीबी (उर्फ आयशा गिलामाना) की गोली मारकर हत्या

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पाकिस्तानी TikTok स्टार शमसू बीबी (उर्फ आयशा गिलामाना) की गोली मारकर हत्या UNN: पाकिस्तान की लोकप्रिय TikTok स्टार शमसू बीबी उर्फ आयशा गिलामाना की टैक्सिला में गोली मारकर हत्या कर दी गई। 14 अगस्त को बाइक सवार दो हमलावरों ने उनकी कार पर फायरिंग की, जिसमें गोली उनके गले में […]

Madhya Pradesh: वी 5G उज्जैन और 9 अन्य शहरों में हुआ लाईव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh: वी 5G उज्जैन और 9 अन्य शहरों में हुआ लाईव – वी की 5G सेवाएँ उज्जैन, ओंकारेश्वर, देपालपुर, महेश्वर, बाग धार, हतोद, बेटमा, खजुराहो, सीहोर और कोठरी कलां में शुरू हुईं – भारत के सबसे पवित्र आध्यात्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में से एक, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग को मिलेगी हाई-स्पीड […]