PM Modi visits Ahmedabad plane crash site meets the injured

PM मोदी ने किया अहमदाबाद प्लेन क्रैश साइट का दौरा, घायलों से की मुलाकात

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अहमदाबाद पहुंचकर विमान दुर्घटना स्थल का दौरा किया और सिविल अस्पताल में घायलों से मुलाकात की.

अहमदाबाद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद विमान हादसे के पीड़ितों से मुलाकात के लिए आज अहमदाबाद पहुंच गए हैं। उन्होंने क्रैश साइट का दौरा किया और अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात भी की। विमान हादसे में मरने वालों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी और कई विदेशी नागरिकों समेत 265 लोगों की मौत हो गई थी।
अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (एआई171) विमान गुरुवार दोपहर को अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद यहां एक मेडिकल कॉलेज परिसर में क्रैश हो गया था। इस हादसे में अब तक 265 लोग मारे जाने की खबर है। विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग सवार थे। हालांकि, इस भीषण हादसे में विश्वाश कुमार रमेश नामक एक यात्री चमत्कारिक रूप से बच गया। वह विमान के अंदर 11ए सीट पर बैठा था। एयर इंडिया के मुताबिक, विमान में सवार 230 यात्रियों में से 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक थे। विमान में सवार अन्य 12 लोगों में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य थे।
अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास सिविल अस्पताल और बीजे मेडिकल कॉलेज परिसर में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना देश के सबसे घातक विमान हादसों में से एक है। डीसीपी कानन देसाई ने संवाददाताओं से कहा कि हमें प्राप्त संदेश के अनुसार 265 शव सिविल अस्पताल पहुंचाए जा चुके हैं। वहीं, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में चार एमबीबीएस छात्र और एक डॉक्टर की पत्नी भी शामिल है।

×
Date : 13 June 2025 Posted By : EDITOR
PM मोदी ने किया अहमदाबाद प्लेन क्रैश साइट का दौरा, घायलों से की मुलाकात
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने

📰 Generate e-Paper Clip टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने Mumbai: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार रात हुए हमले से हड़कंप मच गया. टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल खेलने पहुंचे थे, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए […]